बुलंदशहर में सनसनीखेज वारदात, किडनैप कर क्षमा शर्मा की हत्या, पुलिस से मुठभेड़ में आरोपी सलीम हुआ लंगड़ा


आरोपी के पास से चाकू...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
आरोपी के पास से चाकू बरामद, मृतका क्षमा शर्मा की फाइल फोटो।

यूपी के बुलंदशहर में दूसरे समुदाय की लड़की की गला रेत कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने सलीम कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक 27 नवंबर को युवती की हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस को 1 दिसंबर को बल्लीपुरा गंगा नहर के पास एक अज्ञात शव मिला। बुधवार को इस शव की शिनाख्त 23 वर्षीय क्षमा शर्मा के रूप में हुई जिसके बाद देर रात को शव परिवार वालों को सौंपा गया।

क्या है पूरा मामला?

घटना बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के गांव नैथला हसनपुर की है। सलीम कबाड़ की फेरी लगाने गांव नैथला हसनपुर आता था। डीसीपी भास्कर मिश्रा ने बताया कि नहर के पास एक शव मिला थी जिसकी शिनाख्त करने पर पाया गया कि क्षमा नाम की युवती अपने घर से लापता थी। वह आरोपी सलीम को जानती थी। दोनों के बीच में बहस हुई जिसके बाद आरोपी ने 27 नवंबर को गला रेत कर उसकी हत्या कर दी और शव को वहीं नहर पर छोड़ दिया था।

हत्या के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़

आरोपी सलीम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। अपहरण कर हत्या करने के आरोपी सलीम की निशानदेही पर तमंचा बरामद करने गई पुलिस टीम पर सलीम ने फायरिंग कर दी, जिससे कांस्टेबल अंकुर गोली लगने से घायल हो गया। कांस्टेबल को घायल होते देख पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और सलीम को गोली मारकर लंगड़ा कर दिया। आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ है। इस मामले में एक दारोगा की लापरवाही की बात सामने आ रही है, उसके खिलाफ भी एक्शन लिया गया है।

पिता का रो-रोकर बुरा हाल

युवती के पिता दिनेश का रो रो के बुरा हाल है और मां तो बोलने की हालत में नहीं है। पिता ने अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही रही है। जिस तरह से उनकी बेटी क्षमा की जान ली गई है, आरोपी का भी वही हाल होना चाहिए।

मृतका के भाई ने पुलिस पर क्या आरोप लगाया?

मृतका के भाई राम बाबू ने बताया, ”27 नवंबर से मेरी बहन लापता थी। हमने उसकी शिकायत भी दर्ज करवाई और अब 8 दिन बाद हमें हमारी बहन का शव दिया गया है। इतने दिन तक हमें चक्कर लगवाते रहे।” राम बाबू ने एसआई असलन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने लड़के को पहले हिरासत में लिया और फिर छोड़ दिया। वहीं, लोगों का कहना है कि अब वो दिन दूर नहीं जब लड़कियों को सुरक्षा के लिए घूंघट में रखना पड़ेगा।

वहीं, पुलिस का कहना है शव डिकंपोज था जिसकी वजह से पहचान होने में समय लगा। कल जब आरोपी को गिरफ्तार किया गया तब उसने बताया कि लड़की का मर्डर करके उसे नदी के पास फेंक दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे अज्ञात शव से जोड़ा और परिवार से संपर्क किया।

यह भी पढ़ें-

गन्ने के खेत में मिली किशोरी की लाश की गुत्थी सुलझी, पिता हो गया गिरफ्तार, बात सिर्फ इतनी थी

Latest Crime News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *