विराट कोहली के लिए अफ्रीका के खिलाफ सीरीज बन गई खास, पहली बार अपने वनडे करियर में कर पाए ये कारनामा


Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : AP
विराट कोहली

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खत्म हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में अपने बल्ले से जिस तरह कमाल दिखाया उससे उनके आलोचकों को भी करारा जवाब मिल गया है। तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में कोहली के बल्ले से 2 शतकीय और नाबाद अर्धशतकीय पारी देखने को मिली, जिसके दम पर वह सीरीज में जहां कुल 302 रन बनाने में कामयाब हुए तो वहीं उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का भी अवॉर्ड मिला। कोहली इस वनडे सीरीज में एक ऐसा कारनामा भी करने में कामयाब हुए जो वह पहले अपने वनडे करियर में किसी टूर्नामेंट या सीरीज में नहीं कर पाए थे।

विराट कोहली ने सीरीज में लगाए कुल 12 छक्के

वनडे फॉर्मेट में विराट कोहली की गिनती महान बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें वह सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे खिलाड़ियों से काफी आगे निकल चुके हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली का आक्रामक रूप भी देखने को मिला जिसमें उन्होंने कुल 12 छक्के लगाए। इसी के साथ कोहली अपने वनडे करियर में किसी सीरीज या टूर्नामेंट में पहली बार 10 या उससे अधिक छक्के लगाने में कामयाब हो सके हैं। विराट कोहली इससे पहले अपने वनडे करियर में किसी सीरीज या टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के साल 2022-23 में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और साल 2023 में हुए वनडे वर्ल्ड कप में हुए थे कामयाब हुए थे, जब उन्होंने कुल 9 छक्के लगाए थे।

साल 2025 में कोहली का रहा शानदार प्रदर्शन

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के लिए साल 2025 बल्ले से काफी शानदार रहा, जिसमें वनडे में उन्होंने कुल 13 मुकाबले खेले और उसमें उन्होंने 65.10 के बेहतरीन औसत के साथ 651 रन बनाए, इस दौरान कोहली के बल्ले से तीन शतकीय और चार अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली। कोहली भारतीय टीम के लिए साल 2025 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे। अब विराट कोहली अगला वनडे मैच साल 2026 की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें

जसप्रीत बुमराह पहले T20I में कर सकते हैं बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय

रोहित ने अब लिया यशस्वी को आड़े हाथ, बताया शतक को करीब देख कैसी थी उनकी हालत; देखें VIDEO

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *