मुंबई एयरपोर्ट पर आज सुबह रद्द हुई IndiGo की ये फ्लाइट्स, देखें समय से चलने वाली फ्लाइट की लिस्ट


मुंबई एयरपोर्ट पर आज सुबह भी काफी भीड़ देखने को मिली।- India TV Paisa

Photo:PIXABAY मुंबई एयरपोर्ट पर आज सुबह भी काफी भीड़ देखने को मिली।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 (T1) से यात्रा करने वाले इंडिगो यात्रियों के लिए एयरलाइंस की उड़ानों का आज सुबह (8 दिसंबर, 8:15 बजे तक) का अपडेट जारी किया गया है। जहां एक ओर, एयरलाइन की पांच घरेलू उड़ानों को रद्द किया गया है, वहीं राहत की बात यह है कि कल (रविवार, 7 दिसंबर) के मुकाबले आज, 8 दिसंबर को उड़ानों की स्थिति काफी बेहतर है और अधिकांश उड़ानें समय पर चल रही हैं। अधिकांश उड़ानें, जिनमें 15 प्रमुख घरेलू मार्ग शामिल हैं, लगभग अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं। इस रिपोर्ट में जानिए, कौन-सी उड़ानें प्रभावित हुई हैं और कौन-सी अपने समय से रवाना हो रही हैं।

रद्द की गई उड़ानें (8:15 AM तक)

हालांकि स्थिति सामान्य है, फिर भी इंडिगो की निम्नलिखित 5 उड़ानें अब तक रद्द हुई हैं:

  • मुंबई से गोवा
  • मुंबई से दरभंगा
  • मुंबई से हैदराबाद
  • मुंबई से कोलकाता
  • मुंबई से भुवनेश्वर

समय पर/चेक-इन शुरू हुई उड़ानें

राहत की बात यह है कि अधिकांश घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें लगभग समय पर चल रही हैं या उनका चेक-इन शुरू हो चुका है। घरेलू उड़ानें जो समय पर हैं:

  • मुंबई से दिल्ली
  • मुंबई से प्रयागराज
  • मुंबई से जबलपुर
  • मुंबई से पटना
  • मुंबई से कोच्चि
  • मुंबई से कानपुर
  • मुंबई से अहमदाबाद
  • मुंबई से हैदराबाद
  • मुंबई से कन्नूर
  • मुंबई से बेंगलुरु
  • मुंबई से हिंडन
  • मुंबई से गोरखपुर
  • मुंबई से चेन्नई
  • मुंबई से कालीकट
  • मुंबई से कोयंबटूर

ध्यान रहे, जो यात्री हैदराबाद की यात्रा कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति की दोबारा जांच करें, क्योंकि एक उड़ान रद्द हुई है, लेकिन दूसरी समय पर है। इंडिगो की सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें भी लगभग समय पर चल रही हैं।

धीरे-धीरे हम सामान्य स्थिति की ओर

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने बीते रविवार को कहा कि एयरलाइन रविवार को लगभग 1,650 उड़ानें संचालित करेगी और धीरे-धीरे हम सामान्य स्थिति की ओर लौट रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में सैकड़ों उड़ानें रद्द और विलंबित होने से हजारों यात्रियों को भारी परेशानी हुई है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन ने शनिवार को लगभग 1,500 और शुक्रवार को 700 से कुछ अधिक उड़ानें ही संचालित की थीं।

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *