“अब पूरी तरह से ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ फेज में है देश”, PM मोदी ने NDA संसदीय दल की बैठक में सांसदों को दिया नया टास्क


एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी समेत बाकी अन्य नेता- India TV Hindi
Image Source : PTI
एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी समेत बाकी अन्य नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज NDA संसदीय दलों की बैठक हुई। इस बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि देश अब पूरी तरह से ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ फेज में है। जहां सुधार तेजी से और साफ इरादे के साथ हो रहे हैं। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने एनडीए के सांसदों को जनता के बीच जाने को कहा है। साथ ही अगला टार्गेट बंगाल चुनाव को बताया है।

सरकार के सुधार पूरी तरह से नागरिक केंद्रित

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि सरकार के सुधार पूरी तरह से नागरिक केंद्रित हैं, न कि सिर्फ आर्थिक या रेवेन्यू पर फोकस हैं। पीएम मोदी ने एनडीए सांसदों से कहा कि लक्ष्य लोगों की रोजमर्रा की रुकावटों को दूर करना है ताकि वे अपनी पूरी क्षमता से आगे बढ़ सकें।

रिफॉर्म एक्सप्रेस हर घर तक पहुंच सके

पीएम ने एनडीए सांसदों से आम लोगों की असली समस्याओं को सक्रिय रूप से शेयर करने का आग्रह किया है ताकि रिफॉर्म एक्सप्रेस हर घर तक पहुंच सके और रोजमर्रा की मुश्किलों को दूर कर सकें।

गैर जरूरी कागजात के कल्चर को करना है खत्म

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वह 30-40 पेज के फॉर्म और गैर जरूरी कागजात के कल्चर को खत्म करना चाहते हैं। इस बात पर जोर देते हुए कि हमें नागरिकों के दरवाजे पर सेवाएं देनी हैं। बार-बार डेटा जमा करने की प्रक्रिया को खत्म करना है।

ईज ऑफ लाइफ और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस टॉप प्रॉयोरिटी 

एनडीए संसदीय बैठक में पीएम मोदी ने याद दिलाया कि सरकार ने सेल्फ-सर्टिफिकेशन की अनुमति देकर नागरिकों पर भरोसा किया है। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि यह भरोसा 10 सालों से बिना किसी गलत इस्तेमाल के सफलतापूर्वक काम कर रहा है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि ईज ऑफ लाइफ और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस दोनों मोदी सरकार की टॉप प्रॉयोरिटी हैं।

सांसदों को पीएम मोदी ने दिया ये टास्क

पीएम मोदी ने सांसदों को अपने निर्वाचन क्षेत्रों में सक्रिय रहने और जनता से जुड़ने का मंत्र दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार की शानदार जीत के बाद अब पश्चिम बंगाल चुनाव अगला बड़ा लक्ष्य है। इसके अलावा, उन्होंने सांसदों से आगामी बजट पर फीडबैक देने, स्थानीय कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा है।

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *