गोवा अग्निकांड के बाद एक्शन में सावंत सरकार, लूथरा ब्रदर्स के रोमियो लेन क्लब पर चला बुलडोजर


Goa Fire- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
गोवा में रोमियो लेन क्लब के एक बड़े हिस्से पर बुलडोजर चला

गोवा: गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग और 25 लोगों की मौत का मामला गरमाया हुआ है। इस मामले में गोवा सरकार एक्शन मोड में है और आज ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ क्लब के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के आदेश पर लूथरा ब्रदर्स के वागाटोर बीच पर बने रोमियो लेन क्लब के एक बड़े हिस्से पर बुलडोजर कार्रवाई हुई है और उसे गिरा दिया गया है। 

क्लब का ये हिस्सा सी बीच को अतिक्रमण करके बनाया गया था। टूरिज्म डिपार्टमेंट के अफसरों ने आज सुबह ही क्लब को सील कर दिया था। शाम को यहां बुलडोजर पहुंच गया। गोवा टूरिज्म डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर धीरज ने बताया कि इस साल जुलाई में भी क्लब के इस हिस्से को डिमॉलिश किया गया था लेकिन क्लब के मालिकों ने फिर जगह पर अतिक्रमण कर लिया।

बीच पर बने रोमियो लेन के सभी रेस्टोरेंट्स और क्लब पर भी सख्त एक्शन

वागाटोर के अलावा दूसरे बीचों पर बने रोमियो लेन के सभी रेस्टोरेंट्स और क्लब पर भी सख्त एक्शन हो रहा है। वागाटोर के अलावा अंजुना बीच पर बने Caha by romeo lane रेस्टोरेंट को भी सील कर दिया गया है। काहा क्लब अंजुना बीच पर बेहद फेमस फूड ज्वाइंट है।

असल में वागाटोर में आज जिस क्लब का डिमॉलिशन किया गया, वो भी नियमों को ताक पर रखकर चलाया जा रहा था। अरपोरा की तरह यहां भी बाहर निकलने का एक ही संकरा रास्ता है। रेस्टोरेंट का पूरा कंस्ट्रक्शन लकड़ी से किया गया है। घास-फूस का इस्तेमाल हुआ है। छत भी लकड़ी की है। ऐसी ही छत अरपोरा के क्लब की थी जिस वजह से आग तेजी से फैली।

अब तक 5 लोग गिरफ्तार

गोवा पुलिस इस केस में अब तक पांच लोगों को अरेस्ट कर चुकी है लेकिन बर्च बाय रोमियो लेन के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा थाइलैंड भाग चुके हैं। आज लूथरा भाइयों के खिलाफ इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी हो गया है। नॉर्थ गोवा की डीआईजी वर्षा शर्मा ने कहा कि पुलिस ने हादसे के कुछ घंटे बाद ही क्लब के मालिकों की लोकेशन ट्रेस करना शुरू कर दिया था। दोनों की लोकेशन दिल्ली में मिली थी लेकिन गोवा पुलिस एक्शन लेती उससे पहले दोनों फुकेट भाग चुके थे। वर्षा शर्मा ने कहा कि अपराधी दुनिया के किसी भी कोने में छुपे हों, उन्हें जल्दी से जल्दी कानून के दायरे में लाया जाएगा। 

क्लब की चेन देश के 22 शहरों और 4 देशों तक फैली

लूथरा ब्रदर्स के क्लब सिर्फ गोवा में नहीं हैं। सौरभ और गौरव लूथरा के रोमियो लेन क्लब की चेन देश के 22 शहरों और 4 देशों तक फैली है। दिल्ली और गोवा के रोमियो लेन क्लब को लूथरा ब्रदर्स खुद ही ऑपरेट करते हैं, जबकि लखनऊ, कानपुर, मेरठ, नोएडा, यमुना नगर, नागपुर, मोहाली, करनाल, मसूरी, देहरादून, गुरुग्राम, भोपाल, जैसे कई शहरों में लूथरा ब्रदर्स ने रोमियो लेन की फ्रेंचाइजी पार्टनर्स को दी हैं।

इसके अलावा दुबई और फुकेट में भी रोमियो लेन की ब्रांच है। सौरभ लूथरा इस कंपनी का चेयरमैन है। 2016 में नौकरी छोड़कर उसने ही सबसे पहले दिल्ली में रोमियो लेन क्लब की शुरूआत की। वो ही इस क्लब की बिजनेस डीलिंग करता है। जबकि गौरव लूथरा क्लब्स के मैनेजमेंट और मार्केटिंग का काम देखता है। अजय गुप्ता नाम का शख्स भी इस कंपनी में लूथरा ब्रदर्स का पार्टनर है। अब गोवा पुलिस अजय गुप्ता की भी तलाश रही है। (इनपुट: गोवा से सुशील कुमार शुक्ला)

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *