गोवा नाइट क्लब के भगोड़े मालिक लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ जारी हो सकता है ब्लू कॉर्नर नोटिस, तीसरे पार्टनर की तलाश तेज


Luthra Brothers- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
लूथरा ब्रदर्स

Goa nightclub fire: गोवा नाइट क्लब में आग लगने के मामले में जांच एजेंसियां इस क्लब के मालिक  सौरव लूथरा और गौरव लूथरा की तलाश में जुटी हैं। दोनों भाई देश छोड़कर भाग चुके हैं। ऐसे में अब लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ इंटरपोल के जरिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जा सकता है। 

जानकारी के मुताबिक गोवा नाइट क्लब में आग लगने की घटना के बाद रविवार को ही लूथरा ब्रदर्स भारत छोड़ फुकेट भाग गए थे। अब इंटरपोल की मदद से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर इन दोनों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। वहीं गोवा पुलिस की दिल्ली में रेड जारी है। गोवा पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स के तीसरे पार्टनर की तलाश तेज कर दी है। अजय गुप्ता लूथरा ब्रदर्स का पार्टनर बताया जा रहा है।

लूथरा ब्रदर को पकड़ने के लिए पुलिस उनके दिल्ली वाले घर पर पहुंची दिल्ली के जीटीबी नगर इलाके में लूथरा ब्रदर का घर है लेकिन घर पर ताला लगा है और कोई भी शख्स घर में मौजूद नहीं है दरअसल लूथरा ब्रदर्स बीती 7 तारीख को सुबह 5:30 बजे की फ्लाइट से देश छोड़कर फुकेट फरार हो गए। 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *