बड़ी खबर! PM मोदी को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने किया फोन, आतंकवाद समेत इन मुद्दों पर हुई बात


 Breaking News- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
Breaking News

नई दिल्ली: पीएम मोदी के पास आज इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया। दोनों नेताओ के बीच फोन पर तमाम मुद्दों के ऊपर बात हुई, जिसमें आतंकवाद भी शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी में जारी प्रगति पर संतोष व्यक्त किया है और पारस्परिक लाभ के लिए इन संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

दोनों नेताओं ने की आतंकवाद की निंदा

फोन पर दोनों नेताओं ने आतंकवाद पर भी चर्चा की और उसकी निंदा करके हुए आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति जीरो टॉलरेंस के अपने दृष्टिकोण को दोहराया। उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया। पीएम मोदी ने गाजा शांति योजना के जल्द कार्यान्वयन सहित क्षेत्र में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के प्रयासों के लिए भारत के समर्थन की पुष्टि की। दोनों नेताओं ने संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की।

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *