पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल का निधन, लातूर में ली अंतिम सांस


शिवराज पाटिल की फाइल...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
शिवराज पाटिल की फाइल फोटो।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल का निधन हो गया है। 91 साल की उम्र में उन्होंने लातूर में अंतिम सांस ली। शिवराज पाटील चाकूरकर लोकसभा के सभापति और विभिन्न केंद्रीय मंत्री पदों पर कार्यरत रहे थे। लंबी बीमारी के कारण घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। 

2008 मुंबई आतंकी हमले के समय गृह मंत्री थे पाटिल

अपने राजनीतिक करियर में शिवरा पाटिल ने देश के लिए कई प्रतिष्ठित पदों की जिम्मेदारी संभाली है। महाराष्ट्र से आने वाले शिवराज पाटिल चाकूरकर मराठवाड़ा के लातूर से सांसद रह चुके हैं। लातूर ग्रामीण सीट से वह 1973 से 1980 तक विधायक रहे। 1980 के बाद वह लातूर संसदीय सीट से चुनाव जीतकर कई बार लोकसभा पहुंचे। साल 2008 में मुंबई में आतंकवादी हमले के समय शिवराज पाटिल देश के गृह मंत्री थे।

सुरक्षा चूक को लेकर आलोचना के बाद दिया था इस्तीफा

मुंबई आतंकी हमले में सुरक्षा चूक को लेकर काफी आलोचना होने पर पाटिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने मुंबई हमले रोकने में अपनी नाकामी स्वीकार की और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना पद छोड़ दिया था। 

(रिपोर्ट- आसिफ पटेल)

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *