तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी में ‘संत प्रकोष्ठ’ का किया गठन, इन्हें सौंपी गई कमान


स्वामी श्री उमाकांत महाराज को बनाया संत प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष - India TV Hindi
Image Source : @TEJYADAV14
स्वामी श्री उमाकांत महाराज को बनाया संत प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष

पटना: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी में एक संगठनात्मक बदलाव करते हुए “संत प्रकोष्ठ” का गठन किया है। जनशक्ति जनता दल ने अपने नवगठित “संत प्रकोष्ठ” के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर स्वामी श्री उमाकांत महाराज उर्फ उमाकांत नुनहैरा जी को मनोनीत किया है।

इससे पहले, तेज प्रताप यादव ने ऐलान किया था कि उनकी पार्टी अब सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराएगी। उन्होंने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव लड़ेगी और 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी कैंडिडेट उतारेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक ताकत बनना है और इसके लिए संगठन को हर राज्य में मजबूत किया जा रहा है।

बिहार चुनाव में मिली थी शिकस्त

तेज प्रताप यादव ने यह भी बताया कि पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट तैयार की जा रही है और जल्द ही मीडिया को इसकी औपचारिक जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और अभियानों को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। इससे युवाओं और नए मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने में मदद मिलेगी।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका लगा था। उन्होंने बिहार चुनाव से पहले जनशक्ति जनता दल के नाम से नई पार्टी का गठन किया था। चुनाव में उन्होंने अपनी पारंपरिक हसनपुर सीट छोड़कर महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया, लेकिन वहां उन्हें शिकस्त मिली। महुआ सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें-

संजय सरावगी बने BJP बिहार के नए प्रदेश अध्यक्ष, दरभंगा शहर से 6 बार के हैं विधायक

महिला रोजगार योजना में बड़ा ‘लोचा’, जीविका दीदी के बदले कई पुरुषों के खाते में आए 10-10 हजार रुपये





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *