बॉलीवुड का टॉप डायरेक्टर, शादियों में जाकर कभी नहीं खाता खाना, भूखे रहने की बताई अजीब वजह


karan johar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@KARANJOHAR
करण जौहर।

करण जौहर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बयानों और बेबाकी के लिए भी खासे मशहूर हैं। अक्सर वह कुछ ऐसी बातें बता जाते हैं, जो लोगों को हैरान कर जाती हैं। अब हाल ही में उन्होंने खुद से जुड़ा ऐसा ही एक खुलासा किया। करण जौहर हर साल कई हाई-प्रोफाइल शादियों में शामिल होते हैं। पिछले दिनों उन्होंने फेमस भारतीय-अमेरिकी अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी में भी शिरकत की थी। इसके अलावा बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों की शादी में भी वह जरूर मौजूद होते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि करण जौहर कितनी ही हाई-प्रोफाइल शादी में क्यों ना जाएं, वह वहां खाना नहीं खाते। जी हां, करण जौहर शादियों से भूखे पेट ही वापस आ जाते हैं और ये खुलासा उन्होंने खुद किया है।

शादियों में खाना क्यों नहीं खाते करण जौहर?

हाल ही में करण जौहर ने पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा के पॉडकास्ट में दिखाई दिए, जहां करण ने कपल से शादी की उन बातों के बारे में बात की जिन पर समझौता नहीं किया जा सकता। इस पर दोनों ने जवाब में कहा- ‘अच्छा खाना।’ कृति ने बातचीत के दौरान बताया कि पुलकित को घर में ‘अन्नपूर्णा’ कहते हैं, क्योंकि उन्हें लोगों को खाना खिलाना बहुत पसंद है। इसी बातचीत के दौरान करण जौहर ने बताया कि वह कभी भी किसी शादी में खाना नहीं खाते। किसी की शादी में खाना खाने का सोचकर ही उन्हें असहज महसूस होने लगता है।

करण जौहर का खुलासा

करण जौहर ने शादियों में अपनी खाना ना खाने की आदत के बारे में बात करते हुए कहा- ‘मैंने कभी किसी शादी में खाना नहीं खाया। शादियों में खाना खाने के लिए लोगों की लंबी-लंबी लाइन लगी रहती है और लाइन में खड़े रहना… मुझे प्लेट लेकर खड़े होना भी बहुत अजीब लगता है और ऐसे खाना खाने मे असहज महसूस होता है। इसलिए मैं कभी भी शादियों में खाना नहीं खाता।’ करण जौहर की ये बात सुनते ही कृति खरबंदा हंसने लगती हैं।

नेत्रा मंटेना की शादी में होस्ट थे करण जौहर

करण जौहर ने हाल ही में उदयपुर में हुई साल की सबसे लैविश शादी अटैंड की थी। भारतीय-अमेरिकी अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी में करण जौहर होस्ट थे। इस शादी में कई बड़े सेलिब्रिटी शामिल हुए थे। रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित और वरुण धवन जैसे सेलिब्रिटी इस शादी में परफॉर्म करते दिखे थे। वहीं जेनिफर लोपेज ने भी इस लग्जरी वेडिंग में परफॉर्मेंस दी थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो अब करण जौहर की एक और फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस रोमांटिक कॉमेडी का नाम ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ है, जिसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे लीड रोल में हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘शाका लाका बूम बूम’ का संजू याद है? पेंसिल से मैजिक करने वाला लड़का अब बनने वाला है पापा, दी गुडन्यूज

200 करोड़ में बनी महा-फ्लॉप, 20 करोड़ भी नहीं लगे हाथ, ‘क्या बना रहे हैं’ डायरेक्टर भी थे कन्फ्यूज

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *