रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी समेत 6 लोगों की हुई कोर्ट में पेशी, अब तक 12 संदिग्ध हो चुके हैं गिरफ्तार


rohit shetty- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ITSROHITSHETTY
रोहित शेट्टी

मुंबई क्राइम ब्रांच ने रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग केस में एक और सस्पेक्ट को आगरा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान विष्णु कुशवाहा के रूप में हुई है और उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। अब तक इस केस के सिलसिले में कुल 12 सस्पेक्ट को गिरफ्तार किया जा चुका है। आगरा, नोएडा, हरियाणा से कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें MCOCA कोर्ट में आज पेश किया गया। इसमें दीपक मुख्य आरोपी बताया गया जिसने गोलियां चलाईं। अब मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने मेन शूटर को गिरफ्तार कर लिया है।

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच ने रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में एक और आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विष्णु कुशवाहा के रूप में हुई है, जिसे आगरा से पकड़ा गया है। उसे कुछ ही देर में कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बता दें कि रोहित शेट्टी के फायरिंग मामले में गिरफ्तार किए गए छह लोगों में से तीन ऐसे लोग हैं, जिनका इस मामले से कोई सीधा संबंध नहीं था। वे बस साथ थे उन्हें आरोपियों की जानकारी नहीं थी। उन्होंने रहने को घर दिया था क्योंकि इन लोगों ने यह कहा कि वह छुट्टियों पर थे। आरोप है कि दीपक, सनी और सोनू घटना के वक्त साथ थे। फायरिंग दीपक ने की थी, जब वह फरार थे तब अन्य तीन लोगों ने उनकी मदद की। ऐसा पुलिस का उन पर आरोप है। ऋतिक, विशाल और जतिन पर इन्हें आश्रय देने का आरोप है।

पुलिस हिरासत में आरोपी

जतिन ने ऑटो रिक्शा का किराया दिया था क्योंकि अन्य लोगों के पास पैसे नहीं थे। ऋतिक नोएडा का रहने वाला है। घटना के कई दिन पहले से दीपक, सनी, सोनी मुंबई में थे। कई दिनों से रेकी कर रहे थे। आज इन्हें स्पेशल MCOCA कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन्हें 25 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

ये भी पढे़ं-

मुंबई मेट्रो दुर्घटना से आहत ऋतिक रोशन, सिस्टम पर उठाए सवाल, मौत के बाद ‘सख्त’ सुरक्षा की मांग की

O Romeo का पहले वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर कैसे था हाल? वर्ल्डवाइड फिल्म ने कूटे इतने करोड़

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *