
लोकसभा
संसद के शीतकालीन सत्र आज आज 11वां दिन है। सरकार आज एटॉमिक एनर्जी बिल पेश करने जा रही है। वहीं सत्र के दौरान कॉर्पोरेट बिल और हायर एजुकेशन ऑफ इंडिया से जुड़े विधेयकों परभी चर्चा होने की संभावना है। संसद में आज भी हंगामे के आसार हैं। विपक्ष एसआईआर पर सरकार को घेरने की कोशिश कर सकता है। एटॉमिक एनर्जी बिल इसलिए अहम है क्योंकि यह न केवल ऊर्जा के क्षेत्र में प्राइवेट भागीदारी का रास्ता खोलेगा बल्कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा और तकनीकी प्रगति के लिए भी अहम कदम होगा।
