IPL 2026 मिनी ऑक्शन में कोई भी विदेशी खिलाड़ी 18 करोड़ से ज्यादा नहीं ले पाएगा रकम, ये रूल आया आड़े


Cameron Green- India TV Hindi
Image Source : PTI
कैमरून ग्रीन

आईपीएल दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जानी वाली क्रिकेट लीग है और यहां खेलकर कई स्टार प्लेयर्स ने खूब पैसा कमाया है और इंटरनेशनल स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा। इसके लिए कुल 359 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसमें से सभी 10 टीमें 77 प्लेयर्स ही खरीद सकती हैं। इसमें कुल 31 विदेशी प्लेयर्स शामिल होंगे। अब आईपीएल का एक ऐसा नियम है, जिसके तहत कोई भी विदेशी खिलाड़ी कितना भी महंगा बिक जाए, लेकिन उसे ऑक्शन के बाद 18 करोड़ रुपए से ज्यादा नहीं मिल पाएंगे।

IPL का अधिकतम शुल्क नियम (The Maximum Fee Rule)

IPL के नियम के मुताबिक ऑक्शन में किसी विदेशी खिलाड़ी की अधिकतम कीमत, हाईएस्ट रिटेंशन स्लैब और पिछले मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा रुपए पर खरीदे गए खिलाड़ी की कीमत में से, जो भी कम होगी। वह पैसा विदेशी खिलाड़ी को मिलेगा। चाहें उस पर बोली कितनी भी लग जाए।

इस बार हाईएस्ट रिटेंशन स्लैब 18 करोड़ रुपए था और पिछले मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। उन्हें 27 करोड़ रुपए मिले थे। ऐसे में दोनों में से सबसे कम हाईएस्ट रिटेंशन स्लैब के 18 करोड़ रुपए होते हैं। इसी वजह से आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन किसी भी विदेशी खिलाड़ी पर कितनी ही बोली लग जाए। उसे मिलेंगे 18 करोड़ ही। लेकिन टीमों के पर्स से वह पैसे कट जाएंगे।

ज्यादा बोली पर लगने पर बचे हुए पैसे जाएंगे BCCI के पास

उदाहरण के तौर पर आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में कोई टीम अगर किसी विदेशी प्लेयर को 20 करोड़ रुपए में खरीद लेती है, तो उस खिलाड़ी को ज्यादा से ज्यादा 18 करोड़ रुपए ही मिल पाएंगे और BCCI द्वारा बची हुई दो करोड़ राशि का उपयोग खिलाड़ियों के कल्याण के लिए किया जाएगा।। लेकिन जिस भी टीम ने 20 करोड़ की बोली लगाई है। उसके पर्स से 20 करोड़ रुपए कट जाएंगे

मिनी ऑक्शन के लिए KKR के पास हैं सबसे ज्यादा पैसा

IPL 2026 मिनी ऑक्शन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज्यादा 64.30 करोड़ रुपए की रकम बची हुई है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के पास 43.40 करोड़ रुपए बचे हुए हैं। ऐसे में ये दोनों टीमें प्लेयर्स पर बड़ी रकम खर्च कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें:

IND vs SA: कब होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौ​था टी20 मुकाबला, नोट कर लीजिए मैच की तारीख

चोटिल खिलाड़ी हुआ बाहर, इन 2 प्लेयर्स की लगी लॉटरी; स्क्वाड में हुई वापसी

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *