बेसन में मिलाएं ये 2 चीजें, चेहरे पर लगाने से वापस लौट आएगा त्वचा का खोया हुआ निखार


दमकती हुई त्वचा कैसे पाएं?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
दमकती हुई त्वचा कैसे पाएं?

दमकती हुई त्वचा पाने के लिए अक्सर लोग पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर अच्छे खासे पैसे खर्च कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर बैठे-बैठे भी अपनी त्वचा के निखार को बढ़ा सकते हैं? पोषक तत्वों से भरपूर बेसन को दादी-नानी के जमाने से त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। आइए बेसन को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

कैसे बनाएं फेस पैक- बेसन फेस पैक बनाने के लिए आपको 2 स्पून बेसन, हाफ स्पून हल्दी पाउडर और थोड़े से दूध की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले इन तीनों नेचुरल चीजों को एक कटोरी में निकाल लीजिए। इसके बाद आपको इन्हें अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। आप इस स्मूद पेस्ट को फेस पैक की तरह अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

लगाने का सही तरीका- आपको बेसन, हल्दी और दूध से बने इस केमिकल फ्री फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए 15 से 20 मिनट तक इस नेचुरल फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाए रखिए। 20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के लिए आपको गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए।

दमक उठेगी त्वचा- इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार लगाएं। आपकी त्वचा का खोया हुआ निखार वापस लौट आएगा और आपकी त्वचा फिर से ग्लो करने लगेगी। डेड स्किन सेल्स को रिमूव कर दमकती हुई त्वचा पाने के लिए इस फेस पैक को यूज किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *