मेसी ने GOAT इंडिया टूर के दौरान मिले प्यार के लिए भारत का किया धन्यवाद, पोस्ट किया शानदार VIDEO


Messi- India TV Hindi
Image Source : PTI
सुआरेज और मेसी

Leonel Messi: अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अपने ‘GOAT टूर’ के दौरान भारत में फुटबॉल प्रेमियों का जबरदस्त मनोरंजन किया। मेसी का ‘GOAT टूर’ का आगाज 13 दिसंबर को कोलकाता से हुआ था, जो 16 दिसंबर को वंतारा में समाप्त हुआ। इस दौरे के दौरान कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली में मेसी की एक झलक पाने के लिए लाखों फैंस उमड़ पड़े। कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारी भीड़ और अफरा-तफरी के बावजूद मेसी का भारत दौरा यादगार रहा। इस दौरान उन्होंने भारतीय फैंस से मिले प्यार और समर्थन का आभार जताया। 

मेसी ने जीता भारतीय फैंस का दिल

भारत यात्रा को याद करते हुए मेसी ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, नमस्ते इंडिया! दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता की यात्राएं वाकई शानदार रहीं। शानदार स्वागत, बेहतरीन मेहमाननवाजी और पूरे दौरे के दौरान मिले प्यार के लिए धन्यवाद। उन्हें उम्मीद है कि भारत में फुटबॉल का भविष्य उज्ज्वल होगा। मेसी के इस संदेश ने भारतीय फुटबॉल फैंस का दिल जीत लिया। उनका यह दौरा न सिर्फ उनके चाहने वालों के लिए खास रहा, बल्कि भारत में फुटबॉल की बढ़ती लोकप्रियता और भविष्य की संभावनाओं को भी एक नई उम्मीद दे गया।

लियोनेल मेस्सी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में भारत आना उनके और उनके इंटर मियामी टीम के साथियों लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल के लिए एक शानदार अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले वह पिछले कुछ दिनों में मिले सभी के प्यार के लिए भारत को धन्यवाद देना चाहते हैं। यह हमारे लिए एक शानदार अनुभव था।

मेसी ने वापस आने की जताई उम्मीद

अर्जेंटीना के दिग्गज ने कहा कि यह बेहतरीन और छोटा टूर था, लेकिन इतना सारा प्यार पाना बहुत अच्छा लगा। उन्हें पहले से पता था कि ऐसा होगा, लेकिन इसे पहली बार पाना अद्भुत था। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने हमारे लिए जो किया है, वह कमाल है। हम सारा प्यार लेकर जाएंगे और वापस आएंगे। उम्मीद है, एक दिन हम मैच खेल पाएंगे, हम भारत वापस आएंगे।

यह भी पढ़ें:

इस खिलाड़ी ने क्रिकेट छोड़ने का बना लिया था मन, अब ऑक्शन में 14.2 करोड़ लेकर मचाई सनसनी

टीम को लगा तगड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज तीसरे टेस्ट से बाहर, 38 साल के खिलाड़ी की प्लेइंग 11 में एंट्री





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *