
मोटोरोला जी85 5जी
Motorola G85 5G की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती की है। मोटोराला का यह फोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर चल रहे एंड ऑफ सीजन सेल में मोटोरोला के इस कर्व्ड डिस्प्ले फीचर वाले फोन को हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। यह फोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर यह फोन लॉन्च प्राइस से 19% सस्ते में बेचा जा रहा है। इसके अलावा इसे 598 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं।
बड़ा प्राइस कट
यह फोन फ्लिपकार्ट पर 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसे 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं। Motorola का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसे चार कलर ऑप्शन कोबाल्ट ब्लू, ओलिव ग्रीन, अर्बन ग्रे और वीवा मैजेंटा में खरीदा जा सकता है।
Motorola G85 5G के फीचर्स
Moto G85 5G में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। साथ ही, इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास मिलता है। Moto G85 5G में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 14 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है।
मोटोरोला के इस फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन में IP52 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा डुअल स्टीरियो स्पीकर समेत कई और तगड़े फीचर्स भी मिलते हैं। फोन के बैक में प्रीमियम वीगन लेदर डिजाइन मिलता है। यही नहीं, यह फोन स्वाइप-टू-शेयर समेत कई AI फीचर्स से लैस है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में 50MP का मेन और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें –
एप्पल का फोल्डेबल आईफोन कैसा दिखेगा? डिजाइन से लेकर कीमत तक की डिटेल लीक
