
धनश्री वर्मा-युजवेंद्र चहल से लेकर तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा
बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के कई कपल साल 2025 में अलग हुए किसी का तलाक हुआ तो कुछ ने ब्रेकअप कल लिया। कुछ लोगों ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी और कई तरह के विवादों का सामना करने के बाद अलग हो गए। वहीं कई रिश्ते, जिनसे उम्मीद जगी थी वे बुरे नोट पर खत्म हुए। आइए उन सेलेब्रिटीज के बारे में जानते हैं, जो इस साल अपने पार्टनर से अलग हो गए।
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल 2025 की शुरुआत में ही सबके बीच चर्चा का विषय बन गए थे, जब सोशल मीडिया पर उनके अलग होने की अफवाहें उड़ रही थीं। महीनों तक अलग रहने के बाद इस कपल ने फरवरी 2025 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी और बाद में एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स के की खबरें सामने आई। दोनों ने अगले महीने अपने तलाक को फाइनल कर लिया।
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा
सिनेमा जगत का सबसे ज्यादा चर्चा में रहा ये कपल भी इशी साल अलग हो गया। जी हां, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक थे। हालांकि, 2025 की शुरुआत में उनका ब्रेकअप हो गया। एक साथ एक फिल्म में काम करने के बाद यह कपल एक रैप पार्टी में करीब आया और 2023 में डेटिंग शुरू कर दी।
लता सभरवाल और संजीव सेठ
पॉपुलर टेलीविज़न कपल लता सभरवाल और संजीव सेठ ने जून 2025 में अपने सेपरेशन की घोषणा करके फैंस को सरप्राइज़ कर दिया था। शादी के 16 साल बाद उन्होंने एक-दूसरे से अलग रहने का फैसला लिया। कमाल की बात तो यह है कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के ऑन-स्क्रीन पति-पत्नी ने 2010 में असल ज़िंदगी में शादी की थी, लेकिन अब अलग हो चुके हैं।
पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना
पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना ने अपने प्रपोज़ल और अपनी शादी की सभी ड्रीमी क्लिप्स और तस्वीरें पोस्ट की थीं, जहां कई अटेंडीज ने प्री-वेडिंग रिचुअल्स से अपनी यादें शेयर कीं। वहीं कपल ने परिवार में सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम्स के कारण अपनी शादी कैंसिल कर दी। इसी के बाद चीटिंग की अफवाहें फैलीं, वहीं मुच्छल ने सोशल मीडिया पर इस कॉन्ट्रोवर्शियल स्टेटमेंट्स को खारिज कर दिया था। दोनों ने शादी तोड़ने का फैसला किया।
सेलिना जेटली और पीटर हाग
सेलिना जेटली ने इस साल की शुरुआत में लोकल कोर्ट में पीटर हाग के खिलाफ डिवोर्स के लिए फाइल किया था, जिसमें कहा गया था कि उन्हें फिजिकल, सेक्सुअल, इमोशनल और वर्बल अब्यूज का सामना करना पड़ा। द हिंदू के मुताबिक, डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के नियमों के तहत उन्होंने अपने पति पर डोमेस्टिक वायलेंस और मैनिपुलेशन का आरोप लगाया। जेटली ने कोर्ट में अपनी अर्जी में आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें काम नहीं करने दिया।
शुभांगी अत्रे और पीयूष पूरे
टेलीविजन एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे और पीयूष पूरे ने फरवरी 2025 में अपना डिवोर्स फाइनल कर लिया था। इस कपल की शादी को दो दशक से ज़्यादा हो गए थे। दुख की बात है कि सिर्फ दो महीने बाद लंबी बीमारी के बाद पीयूष की मौत हो गई।
ये भी पढे़ं-
Bigg Boss 9 Telugu Winner: कल्याण पडला को ट्रॉफी के साथ मिली इतनी प्राइज मनी, तनुजा रहीं रनर-अप
समांथा को देख बेकाबू हुए फैन, एक्ट्रेस की एक झलक को हुई धक्का-मुक्की, बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस
