अंडमान-निकोबार और केरल में SIR के आंकड़े जारी, जानें कितने लोगों के कटे नाम; क्या हैं नए आंकड़े


 Breaking News- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
Breaking News

केरल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत तैयार की गई मतदाता सूची का मसौदा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को प्रकाशित किया गया, जिसमें 24 लाख से अधिक नाम हटा दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन यू केलकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि मसौदा सूची निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है और इसकी प्रतियां राजनीतिक दलों को भी सौंप दी गई हैं।

केरल में SIR के आंकड़े

मसौदा सूची में 2,54,42,352 मतदाताओं को शामिल किया गया है, जबकि विशेष गहन पुनरीक्षण के जनगणना चरण के पूरा होने के बाद 24,08,503 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए। हटाए गए नामों में से 6,49,885 नाम मृत व्यक्तियों के हैं, 6,45,548 मतदाता लापता पाए गए और 8,16,221 मतदाता अपने पंजीकृत पते से स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए हैं। इसके अतिरिक्त, 1,36,029 डुप्लिकेट मतदाता और अन्य श्रेणियों में आने वाले 1,60,830 मतदाता पाए गए> पुनरीक्षण प्रक्रिया शुरू होने से पहले, केरल की मतदाता सूची में 2,78,50,855 मतदाता थे। पहचान सूची से हटाए गए नामों का प्रतिशत 8.65 प्रतिशत है।

अंडमान और निकोबार में SIR के आंकड़े

 

खबर अपडेट की जा रही है…

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *