दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा फैसला, 25 साल की खिलाड़ी को बनाया टीम का कप्तान


Jemimah Rodrigues- India TV Hindi
Image Source : PTI
जेमिमा रोड्रिग्ज

Jemimah Rodrigues Captain: महिला प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने 25 साल की भारतीय स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया है। आगामी सीजन में दिल्ली की टीम जेमिमा की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएगी। WPL 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से हो रही है। अब तक खेले गए तीन सीजन में मेग लैनिंग ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी।

WPL में 500 से अधिक रन बना चुकी हैं जेमिमा

25 साल की जेमिमा WPL में दिल्ली की पहली खिलाड़ी थीं। वह अब टीम का अहम हिस्सा बन गई हैं, उन्होंने WPL में अब तक 27 मैचों में 139.66 के स्ट्राइक रेट से 507 रन बनाए हैं। हाल ही में, जेमिमा ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी। उस मैच विनिंग पारी के बदौलत भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। वह इस वक्त श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं और वहां उन्होंने पहले T20I में नाबाद 69 रन बनाए थे।

मेग लैनिंग की कप्तानी में तीन बार दिल्ली कैपिटल्स पहुंची हैं फाइनल में

मेग लैनिंग की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम तीन बार फाइनल में पहुंची थी। हालांकि वह अब इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। मेगा ऑक्शन में उन्हें यूपी वॉरियर्स की फ्रेंचाइजी ने खरीदा था। हालांकि दक्षिण अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट भी टीम का हिस्सा हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी ने भारतीय खिलाड़ी को प्राथमिकता दी है और उन्होंने जेमिमा को कप्तान बनाने का फैसला लिया। आपको बता दें कि जेमिमा ने इससे पहले कभी भी टीम इंडिया या WPL में कप्तानी नहीं की है।

WPL के आगामी सीजन में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी दिल्ली की टीम

मेगा ऑक्शन के दौरान ही दिल्ली कैपिटल्स के को-ऑनर पार्थ जिंदल ने कह दिया था कि वह इस बार भारतीय खिलाड़ी को कप्तान बनाना चाहते हैं। उन्होंने ऑक्शन के दौरान कहा था कि हम बहुत क्लियर हैं कि हमें एक भारतीय कप्तान चाहिए और हमने अपना मन बना लिया है। जेमिमा दिल्ली कैपिटल्स की टीम में साल 2023 से ही हैं और उन्हें 2026 सीजन के लिए शेफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मैरिजेन कैप और अनकैप्ड खिलाड़ी निक्की प्रसाद के साथ रिटेन किया गया था।

यह भी पढ़ें 

वर्ल्ड कप से पहले सख्त रुख अपना सकता है बीसीसीआई, पूछा जाएगा इतनी बड़ी हार का कारण

विराट कोहली का दीदार नहीं कर पाएंगे फैंस, खाली स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला

 

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *