Bigg Boss 19 के अमाल मलिक का अपनी लव लाइफ पर छलका दर्द, सीक्रेट गर्लफ्रेंड के बारे में कही ये बात


amaal mallik- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@AMAAL_MALLIK
अमाल मलिक

बिग बॉस 19 के अमाल मलिक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार सिंगर-कंपोजर ने सलमान खान के होस्ट किए गए रियलिटी शो के बारे में खुलकर बात की। हाल ही में एक इंटरव्यू में अमला ने उस सीक्रेट गर्लफ्रेंड के बारे में खुलासा किया, जिसका जिक्र उन्होंने बिग बॉस 19 में रहने के दौरान किया था। अब सिंगर अमाल ने अपनी लव लाइफ को लेकर हैरान करने वाले खुलासे किए और बताया कि वह अपने पहले प्यार को खो चुके हैं, जिसे पहचाने में उन्हें 13 साल लग गए थे।

अमाल मलिक ने बताया दिल का हाल

फरीदून शहरयार को दिए एक इंटरव्यू में अमाल ने कहा, ‘जिस लड़की के बारे में मैं बात कर रहा था और कहीं न कहीं उस इंसान के बारे में मेरी कहानी में बहुत कुछ गलत हो गया।’ फिर उन्होंने उसके लिए लिखी कुछ लाइनें पढ़ीं, ‘इस रियलिटी शो में मैं साल 2025 में गया था, बिग बॉस 19… मैं दिल से सीधा-सादा था और अपनी आत्मा के प्रति सच्चा रहा।’ यह कहते हुए कि कुछ बातें उनकी समझ से बाहर थीं। अमाल ने साफ किया कि घर के अंदर अपने कामों को लेकर उन्हें कोई पछतावा नहीं है। 

अमाल मलिक ने सीक्रेट गर्लफ्रेंड का बताया सच

अमाल मलिक ने आगे बताया,’कोई सीक्रेट गर्लफ्रेंड नहीं थी। कभी कोई छिपा हुआ रिश्ता नहीं था, जो था वो बस एक बातचीत थी जो मेरे दिल से शुरू हुई थी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘जिसे यह सुनना था, उसने सुन लिया।’ साथ ही यह भी समझाया कि उन्होंने कभी उस इंसान का नाम नहीं लिया क्योंकि वह उसकी जिंदगी में कोई परेशानी नहीं लाना चाहते थे। अमाल ने जोर देकर कहा कि वह शो में ड्रामा करने या दूसरों को विवादों में घसीटने के लिए नहीं आए थे। 

अमाल मलिक ने खो दिया अपना सच्चा प्यार

‘मिस्ट्री गर्ल’ के बारे में बताते हुए अमाल ने बताया कि वह उनकी इंडस्ट्री या दुनिया से नहीं है। हालांकि, वह कोई ऐसी है जिसे वह 12-13 सालों से जानते हैं और जो उनके हर उतार-चढ़ाव में उनके साथ खड़ी रही है। अमाल के मुताबिक, वह लड़की अब उनकी जिंदगी का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘जब आज कोई मुझसे मिस्ट्री गर्ल के बारे में पूछता है तो मैं मुस्कुराता हूं, इसलिए नहीं कि कुछ छिपाना है, बल्कि इसलिए कि मैंने कुछ खो दिया है।’ उन्होंने यह भी माना कि प्यार के मामले में वह कभी खास लकी नहीं रहे। अमाल ने कहा कि वह लड़की उनकी जिंदगी से उनके आसपास के विवादों और ड्रामे की वजह से दूर हो गई थी। अमाल के अनुसार, उसे लाइमलाइट में रहने की आदत नहीं थी।

अमाल मलिक क्यों कर रहे ट्रेंड

इन खुलासों के बाद, अमाल मलिक ऑनलाइन ट्रेंड करने लगे और फैंस उनके खोए हुए रोमांस के बारे में डिटेल्स खोजने में लग गए। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं बताया गया, इसलिए उनकी मिस्ट्री गर्ल की पहचान अभी भी अनजान है।

ये भी पढ़ें-

रोहित पुरोहित-शीना बजाज ने बेटे संग मनाया पहला क्रिसमस, दिखाया अपने राजकुमार का चेहरा

टीआरपी में ‘अनुपमा’ को इस सीरियल ने चटाई धूल, नंबर 1 पर किया कब्जा, जानें क्या है वजह?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *