बॉलीवुड एक्ट्रेस का भाई ड्रग मामले में फरार, गिरफ्तारी की पुलिस ने शुरू की तैयारी, कभी बनने वाले थे फिल्मी हीरो


Rakul Preet Singh And Aman preet Singh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@RAKULPREET
रकुलप्रीत सिंह और उनके भाई अमनप्रीत सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के भाई अमनप्रीत सिंह एक ड्रग मामले में फरार चल रहे हैं। अमनप्रीत सिंह का नाम मसाबटैंक के तहत दर्ज ड्रग्स मामले में आरोपी के तौर पर सामने आया है। अमनप्रीत को पकड़ने के लिए ईगल टीम और स्थानीय पुलिस विशेष टीमें बना रही हैं। हाल ही में पुलिस ने ट्रूप बाजार से नितिन सिंघानिया और श्रेणिक सिंहवी नाम के दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के दौरान अमनप्रीत का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपियों से  करीब ग्राम ड्रग्स बरामद की है। इसके अलावा, ईगल टीम ने सबूत जुटाए हैं कि अमनप्रीत गिरफ्तार व्यापारियों से नियमित रूप से ड्रग्स खरीदता था। 

पहले भी दर्ज हो चुके हैं मामले

अमनप्रीत का ड्रग्स मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने बताया कि ऑन रिकॉर्ड अमनप्रीत के खिलाफ पिछले कुछ महीनों में ये दूसरा मामला है उनके खिलाफ और इससे पहले भी उन्हें ड्रग्स का सेवन करते हुए पकड़ा था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस मामले में कुछ और प्रमुख लोग भी शामिल हैं। अगर अमनप्रीत मिल जाता है, तो इस नेटवर्क से जुड़े और भी अहम खुलासे होने की संभावना है। पुलिस मामले में जांच करेगी और इस केस को तह तक जानने का प्रयास करेगी। 

कभी फिल्मों में बनने वाले थे एक्टर

अमनप्रीत सिंह भी कभी अपनी बहन की तरह एक्टर बनने वाले थे। 2020 में इस बात की खबरें भी आई थीं कि अमनप्रीत जल्द ही साउथ सिनेमा  में अपनी बहन रकुलप्रीत की तरह एक्टिंग करते दिखेंगे। अब अमनप्रीत मसाबटैंक नाम के एक ड्रग मामले में आरोपी हैं और पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। अमन और उनकी बहन रकुलप्रीत के बीच अच्छी दोस्ती भी और काफी करीबी रिश्ता रखते हैं। रकुल प्रीत ने अपने करियर की शुरुआत में साउथ सिनेमा में फिल्में करना शुरू किया था और यहां स्टारडम हासिल किया। इसके बाद बॉलीवुड की हिट हीरोइन बन गईं। रकुलप्रीत सिंह ने जैकी भगनानी से शादी की है जो खुद भी बॉलीवुड फिल्मों के हीरे रहे हैं और उनके पिता भी नामी प्रोड्यूसर हैं। 

ये भी पढ़ें- लग्जरी कारों पर चमकते दिखे कैमरे के फ्लैश, लेकिन सलमान खान के बर्थडे में स्कूटी पर ही पहुंच गया ये सुपरस्टार, वायरल है सादगी

सलमान खान के वे डायलॉग जिसने लोगों के दिलों पर किया राज, आज भी सोशल मीडिया पर रहते हैं वायरल

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *