डर, आस्था और सच पर बनी फिल्म, अंधविश्वास की परतें खोलने को तैयार ‘सागवान’, लीड रोल में नजर आएंगे रियल लाइफ कॉप


sagwaan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@HIMANSHUSINGHRAJAWAT
जल्द रिलीज होगी फिल्म

फिल्मों को यूं ही समाज का आईना नहीं कहा जाता। सिनेमा और समाज एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। कभी समाज सिनेमा को प्रेरित करता है, तो कभी सिनेमा समाज को। सच्ची घटनाओं और असल ज़िंदगी पर आधारित कई फिल्में अब तक सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी हैं, जिन्हें दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इस फेहरिस्त में ‘शेरशाह’ से लेकर ‘एयरलिफ्ट’ जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं, जबकि ‘इक्कीस’ जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। अब इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ने जा रहा है। बहुत जल्द सिनेमाघरों में फिल्म ‘सागवान’ दस्तक देने वाली है, जो सागवान के जंगलों और उनसे जुड़ी कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी।

डर, आस्था और सच में टकराव

बॉलीवुड में समय-समय पर समाज में फैली कुरीतियों और अंधविश्वास पर चोट करती कई फिल्में बनाई गई हैं। अब सांवलिया एंटरटेनमेंट भी इसी कड़ी में एक ऐसी फिल्म लेकर आ रहा है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी। यह फिल्म दक्षिणी राजस्थान के सागवान के जंगलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह एक सच्ची घटना से प्रेरित है, जिसने समाज में गहराई से जड़ जमाए अंधविश्वास और कुरीतियों की सच्चाई को उजागर किया था।

किसी एक घटना की कहानी नहीं है सागवान

‘सागवान’ की बात करें तो ये किसी एक घटना की कहानी नहीं कहती, बल्कि उन तमाम सच्चाइयों से प्रेरित है, जो अक्सर समाज के कोनों में दब कर रह जाती हैं। साथ ये फिल्म उन हालातों पर भी रोशनी डालती है, जहां इंसान डर और अंधविश्वास में फंसकर सही-गलत का फर्क भूल जाते हैं। खास बात तो ये है कि फिल्म रियल लाइफ अनुभव से निकली है।

लीड रोल में रियल लाइफ कॉप

फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इसमें रियल लाइफ पुलिस अधिकारी हिमांशु सिंह राजावत लीड रोल में दिखाई देंगे। खास बात ये है कि उन्होंने इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ कहानी, डायलॉग और निर्देशन की भी जिम्मेदारी संभाली है। यह कहानी किसी एक केस की नहीं, बल्कि उन अनुभवों का निचोड़ है, जो एक पुलिस अफसर अपने पूरे करियर में देखता है। यही वजह है कि फिल्म हर सीन में सच्चाई का एहसास कराती है।

ये भी पढ़ेंः भारती के नन्हे राजकुमार का हुआ ग्रैंड वेलकम, दादी-नानी ने उतारी आरती, गोला ने निभाया बड़े भाई का फर्ज

चढ़ी आंखें और… कार में बैठीं नीसा देवगन का हाल देख चौंके फैंस, बोले – ‘लगता है बड़ा मैटर है’

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *