मुजफ्फरनगर: तीन मंजिला मकान में सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के 3 की जिंदा जलकर मौत, सामने आया भयावह VIDEO


सिलेंडर ब्लास्ट से 3 की मौत- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
सिलेंडर ब्लास्ट से 3 की मौत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार को उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में स्थित पॉश कॉलोनी वसुंधरा रेजिडेंसी के एक फ्लैट में अचानक से एक के बाद दो धमाके हुए। इसके बाद फ्लैट में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर फटने से ये हादसा हुआ है। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कई घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया तब तक 50 वर्षीय अमित गौड़, 45 वर्षीय नितिन और 65 वर्षीय सुशीला देवी की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। 

किराए के फ्लैट में रहते थे मृतक

इस हादसे में जहां आदित्य राणा नाम का एक युवक परिवार के अन्य सदस्यों को बचाने में गंभीर रूप से घायल हो, गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि मृतक अमित गौड़ शामली जिले के रहने वाला था। जो मुजफ्फरनगर की वसुंधरा रेजिडेंसी में किराए के फ्लैट पर अपने परिवार के साथ रहते थे। अमित गौड़ देवबंद तहसील में कानूनगो के पद पर कार्यकर्त थे।

दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

इस घटना के बारे में जहां स्थानीय निवासी अनुराग ने कहा, ‘हम यहीं पर रहते हैं, इसी कॉलोनी में। मैं अपने घर में था। मुझे अचानक धमाके की आवाज आई। मैं तुरंत ही घर से बाहर आया तो देखा बराबर घर में आग लगी हुई थी। बहुत ज्यादा इसमें यह पता लगा है कि किराये पर लोग रह रहे थे। इसमें तीन फ्लोर हैं। तीनों पर ही किराये के लोग रहते थे। जैसे ही आग लगी हमने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को फोन किया।’  

घर से निकाली गईं 3 डेड बॉडी

इसकी जानकारी देते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया की अभी थोड़ी देर पहले कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना क्षेत्र नई मंडी के वसुंधरा रेजिडेंसी के फेज 3 में एक मकान के सेकंड फ्लोर पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। तत्काल फायर ब्रिगेड पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर आग बुझाई गई। आग पर काबू पाया गया। जब अंदर जाकर देखा तो इसमें तीन डेड बॉडी मिली हैं। जिनको निकलवा कर अस्पताल भिजवाते हुए उसके बाद में मोर्चरी भिजवाया जाएगा। 

घर पर जलाई जा रही थी अंगीठी

पुलिस ने कहा कि इसके अतिरिक्त एक और अन्य व्यक्ति के बचाने के दौरान झुलसे जाने की भी सूचना है। स्थानीय लोगों से बातचीत की जा रही है। फिलहाल मौके पर आग पर काबू पा लिया गया। प्रथम दृष्टि से यहां पर जो आसपास के लोग थे। उन्होंने बताया कि पहले इसमें आग लगी है। उसके बाद फिर सिलेंडर फटने की आवाज आई है। मौके पर सिलेंडर फटे हुए भी पाए गए हैं। संभवत इसमें दो सिलेंडर फटे हैं। मौके पर एक अंगीठी भी पाई गई है। संभवत वह अंगीठी जल रही थी। उसी की वजह से आग लगी है। 

योगेश त्यागी की रिपोर्ट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *