अंग्रेजी नया साल और हिंदू नववर्ष में इस बार एक बात है कॉमन, इन 2 राशियों के लिए 2026 साबित होगा गेमचेंजर


New year 2026- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
नया साल 2026

New Year 2026: ग्रेगोरियन नया साल यानि अंग्रेजी नया साल 2026 साल 1 जनवरी से शुरू होता है। वहीं हिंदू नववर्ष 2083 मार्च के महीने में 19 तारीख से शुरू होगा। खास बात यह है कि इन दोनों में कॉमन चीज निकलकर आ रही है यह दोनों ही वर्ष इस साल गुरुवार के दिन से शुरू होंगे। ग्रेगोरियन वर्ष 2026 और हिंदू वर्ष 2083 दोनों ही गुरुवार के दिन से शुरू होने वाले हैं ऐसे में राशिचक्र की दो राशियों के लिए यह साल बेहद शुभ रह सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

धनु राशि 

इस राशि के स्वामी ग्रह गुरु हैं और अंग्रेजी हो या हिंदू नववर्ष दोनों की ही शुरुआत गुरुवार के दिन से हो रही है। ऐसे में धनु राशि के जातकों को नए साल में बेहद शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस राशि के लोगों को करियर के क्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या अतिरिक्त जिम्मेदारी आपको मिलने की संभावना है। आपके द्वारा किए गए कार्यों को कार्यक्षेत्र में सराहा जाएगा। अगर आप अपना घर या जमीन खरीदने का विचार बना रहे थे तो इस साल में आपके सपने पूरे हो सकते हैं। माता-पिता आपका सहयोग करेंगे। अनजान लोगों से भी आपको शुभ समाचार मिलने की संभावना है। इस साल आपको भगवान विष्णु की आराधना करने से लाभ होगा। 

मीन राशि 

आपके राशि के स्वामी भी गुरु ग्रह हैं इसलिए आपके लिए भी नया साल नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। इस साल आप भावनात्मक रूप से स्थिर होंगे और नए फैसले ले पाएंगे। रोजगार के नए साधन आपको प्राप्त हो सकते हैं। बड़े भाई-बहनों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। आपकी ख्वाहिशें इस साल में पूरी हो सकती है। गुरु ग्रह आपको ज्ञान और आध्यात्मिक अनुभव इस साल करवा सकते हैं। सेहत को लेकर जो चिंताएं आपको थीं वो दूर हो सकती है। अनजान स्रोतों से आपको लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग अपना कार्य शुरू करना चाहते थे उनकी ख्वाहिशें भी इस साल पूरी हो सकती हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Pradosh Vrat 2026: 1 जनवरी को रखा जाएगा प्रदोष व्रत, शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें

Scorpio Horoscope 2026: नए साल में बनेंगे वृश्चिक वालों के काम, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत और सुधरेगा स्वास्थ्य, पढ़ें वार्षिक राशिफल

 

More Rashifal News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *