भारत से मिली हार तो छलका श्रीलंकाई कप्तान का दर्द, कहा – मुझे लगता है कि हम और बेहतर कर सकते थे


Sri Lanka Women Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : PTI
श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम

श्रीलंका महिला टीम के लिए भारत का दौरा काफी खराब रहा जिसमें उन्हें 5 टी20 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए दोनों ही टीमें इस सीरीज में खेलने उतरी थी, जिसमें श्रीलंकाई टीम की तरफ से बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका महिला टीम के साथ पहली बार ऐसा हुआ जब वह किसी 5 मैचों की टी20 सीरीज में एक भी मुकाबला जीतने में कामयाब नहीं हो सकी। ऐसे में उनकी कप्तान चमारी अटापट्टू का भी दर्द सामने आया जिसमें उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि उनकी टीम को थोड़ा और बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था।

हम और बेहतर कर सकते थे

श्रीलंकाई महिला टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू ने आखिरी टी20 मैच में मिली 15 रनों की हार के बाद दिए अपने बयान में कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि हमने इस सीरीज में बिल्कुल भी अच्छा क्रिकेट नहीं खेला। हमें कई चीजों में अभी सुधार करने की जरूरत है, जिसमें सबसे ज्यादा पावर हिटिंग और बल्लेबाजी में। हालांकि हमारे लिए इस सीरीज में कुछ सकारात्मक चीजें भी रही जिसमें सबसे ज्यादा युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन। मेरे अलावा इनोका, नीलाक्षी और हसिनी जैसी सीनियर खिलाड़ी हैं, वे अच्छा क्रिकेट खेल रही हैं लेकिन मुझे लगता है कि हम और बेहतर कर सकते थे। युवा खिलाड़ी थोड़ा अच्छा कर रही हैं।

वर्ल्ड कप में हम बेहतर तैयारी के साथ उतरेंगे

चमारी अटापट्टू ने अपने बयान में आगे महिला टी20 वर्ल्ड कप को लेकर भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हम वर्ल्ड कप से पहले अपनी गलतियों में सुधार कर लेंगे और टूर्नामेंट में बेहतर तैयारी के साथ उतरेंगे। हमारे कोच अच्छे हैं और उन्होंने हमेशा टीम के सभी खिलाड़ियों को पूरी तरह खुलकर खेलने की पूरी छूट दी है। कुछ बल्लेबाजों ने मिडिल में सही टाइम पर शॉट लगाए। इसलिए हमने भारतीय टीम को अच्छी टक्कर दी लेकिन बदकिस्मती से हम मैच हार गए। हमने इस सीरीज में काफी एंजॉय किया जिसके लिए हम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का धन्यवाद भी देना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के लिए आई बुरी खबर, 2 वर्ल्ड कप जीतने वाला दिग्गज क्रिकेटर अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग

दीप्ति शर्मा ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बन गई T20I की सबसे सफल गेंदबाज

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *