बांग्लादेश में हिंदू व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला, कट्टरपंथियों ने आग भी लगाई


bangladesh hindu man attacked- India TV Hindi
Image Source : AP
बांग्लादेश में हिंदुओं पर जुल्म जारी। (फाइल फोटो)

बांग्लादेश में बीते कई दिनों से जारी हिंसा के बीच हिंदुओं के ऊपर जुल्म की इंतहा होती चली जा रही है। अब रिपोर्ट्स सामने आई है कि बांग्लादेश में कट्टरपंथियों की भीड़ ने एक और हिंदू युवक पर हमला किया है। जानकारी के मुताबिक, भीड़ी ने हिंदू युवक पर धारदार हथियारों से हमला किया और फिर उसे घायल कर के आग लगा दी है।

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामने आई जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश में जिस हिंदू शख्स पर हमला हुआ है उसका नाम खोकन दास बताया जा रहा है। हिंसक भीड़ के हमले में 50 वर्षीय खोकन दास घायल हो गया और उसे आग लगा दी गई। जानकारी के अनुसार, ये घटना 31 दिसंबर को बांग्लादेश के शरियतपुर जिले में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब खोकन दास अपने घर जा रहा था तभी भीड़ ने उनपर हमला किया। 

हिंदू पर जुल्म की चौथी घटना

बीते कई दिनों से बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच हिंदु समुदाय के युवक के ऊपर ये चौथा हमला है। इससे पहले 24 दिसंबर को बांग्लादेश के कलिमोहर यूनियन के हुसैनडांगा इलाके में भीड़ ने 29 साल के अमृत मंडल नाम के शख्स को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला था। 18 दिसंबर को हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को मैमनसिंह में भीड़ ने बेरहमी से मार डाला था और उसे बीच सड़क पर पेड़ पर लटकाकर उसे आग लगा दी थी।

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *