बिहार में बांग्लादेशी होने का आरोप लगाकर शख्स को बेरहमी से पीटा, Video वायरल हुआ तो पुलिस ने लिया एक्शन


bihar man assaulted accused of being Bangladeshi- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
बिहार के मधुबनी में युवक के साथ बर्बरता।

बिहार के मधुबनी में बांग्लादेशी का आरोप लगा सुपौल जिलां के युवक की जमकर की पिटाई,पिटाई का वीडियो हुआ वायरल।मामले में एसपी ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का दिया निर्देश।मधुबनी के राजनगर थाना में केस दर्ज। सुपौल जिला निवासी मजदूर मोहम्मद मुर्शीद के साथ मॉब लिंचिंग जैसी बारदात सामने आया है,मजदूर की हालत गंभीर है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित मुर्शीद आलम सुपौल जिला के वीरपुर थाना के शंकरपुर गांव का निवासी है। मुर्शीद मजदूरी के सिलसिले में मधुबनी आया हुआ था, जहां कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ितों की माने तो दर्जनों लोगों ने युवक को बांग्लादेशी कहकर उसके साथ जमकर मारपीट की और मॉब लिंचिंग की कोशिश की। इस घटना को लेकर राजनगर थाना में मामला दर्ज हुआ है।

पीड़ित ने क्या बताया?

पीड़ित मुर्शीद आलम ने अपनी साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी है। उसने बताया कि “वह दुकान से सामान लाने गया था। तभी कुछ युवक पहुंचे और बांग्लादेशी बोलकर उसके साथ में मारपीट करने लगे। फिर युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। करीब तीन किलोमीटर तक दौड़ाकर पीटा और काली मंदिर के पास ले जाकर बलि चढाने की बात बोल रहे थे। फिर बेहोशी की हालत में लोगों ने सुनसान जगह पर ले जाकर छोड़ दिया।”

अल्पसंख्यक समुदाय में आक्रोश

बहरहाल, सुपौल निवासी मजदूर को बांग्लादेशी कहकर मॉब लिंचिंग की वारदात से अल्पसंख्यक समुदाय में आक्रोश देखा जा रहा है। इस घटना को लेकर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन ने कहा कि किसी भारतीय नागरिक को बांग्लादेशी बताकर पीटना कानून व्यवस्था की विफलता और मानवता पर हमला है। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की है।

पुलिस ने क्या बताया?

इस मामले में मधुबनी एसपी ने वायरल वीडियो देख आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। एसपी ने बताया कि शख्स को पीट रहे दो युवकों की पहचान हुई है जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एसपी ने कहा पीड़ित युवक का मोबाइल देखा गया है जिसमे कुछ भी संदेहास्पद फ़ोटो, वीडियो या नम्बर नहीं पाया गया है। फिलहाल पीड़ित का इलाज चल रहा है। (रिपोर्ट: राघव मिश्रा)

ये भी पढ़ें- “ये पैसे भाभी को दे देना…”, कहकर घर से निकला, कुछ घंटों बाद पटरी पर मिला नवविवाहित का शव

मुजफ्फरपुर में कस्टमर बनकर आए चोर, बिल बनाने में बिजी हुआ ज्वेलर, तो जैकेट में रख लिए गहने; हैरान कर देगा CCTV फुटेज





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *