Border 2: सनी देओल ने इस वजह से बनाई थी ‘बॉर्डर’, पिता धर्मेंद्र की फिल्म ‘हकीकत’ से है खास कनेक्शन


border 2- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI
सनी देओल और धर्मेंद्र

‘बॉर्डर 2’ की टीम अपने नए देशभक्ति गाने ‘घर कब आओगे’ की ऑडियो रिलीज को लेकर चर्चा में बनी हुई, जिसका आयोजन जैसलमेर के तनोट माता मंदिर के पास लोंगेवाला में किया गया था। सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी ने सिंगर सोनू निगम, प्रोड्यूसर भूषण कुमार और निधि दत्ता के साथ मिलकर फौजियों को यह इमोशनल ट्रैक सुनाया। इस इवेंट के दौरान अपने पिता धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए, सनी देओल ने खुलासा किया कि उन्होंने ‘बॉर्डर’ फिल्म क्यों बनाई थी।

सनी देओल ने धर्मेंद्र की ‘हकीकत’ पर की बात

लाइव परफॉर्मेंस के लिए फिल्म की स्टार कास्ट एम्फीथिएटर स्टेज पर पहुंचीं और धूम मचा दी। म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन और गीतकार मनोज मुंतशिर के साथ ग्रुप ने एक दमदार प्रस्तुति दी। सनी देओल के लिए यह पल बेहद खास था। सैनिकों के सामने खड़े होकर, वह अपने पिता धर्मेंद्र की विरासत के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे उनके पिता की 1964 की युद्ध क्लासिक ‘हकीकत’ की बचपन की याद ने उन्हें बॉर्डर बनाने के लिए प्रेरित किया।

सनी देओल ने क्यों बनाई ‘बॉर्डर’

बॉलीवुड एक्टर सीन ने कहा, ‘मैंने बॉर्डर की थी, जब मैंने मेरे पापा की फिल्म हकीकत देखी थी। वो फिल्म मुझे बहुत अच्छी लगी थी और मैं बहुत छोटा था, जब मैं एक्टर बना तो मैंने भी तय किया कि मैं पापा जैसी फिल्म करूंगा। जेपी दत्ता साहब के साथ मैंने बात की और हम दोनों ने फैसला किया कि हम बॉर्डर बनाएंगे, जो बहुत सबको पसंद आई और आप सब के दिलों में बसी हुई है।’ उन्होंने गर्व के साथ बताया कि कैसे इस फिल्म ने युवाओं की एक पूरी पीढ़ी को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया।

घर कब आओगे को इन सिंगर ने दी आवाज

23 जनवरी, 2026 को रिलीज होने वाली ‘बॉर्डर 2’ का ‘घर कब आओगे’ का नया वर्जन अपने आप में एक एपिक गाना है। 10 मिनट और 34 सेकंड लंबे इस गाने में सोनू निगम, रूप कुमार राठौड़, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ जैसे पावरफुल सिंगर्स ने अपनी आवाज दी है। मिथुन ने म्यूजिक में जान डाल दी है। वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और मोना सिंह स्टारर ‘बॉर्डर 2’ की टीम न सिर्फ बॉक्स ऑफिस हिट होने, बल्कि अपनी बेहतरीन कहानी से पूरे देश का दिल जीतना चाहती है।

ये भी पढे़ं-

‘बॉर्डर 2’ के इवेंट में पिता धर्मेंद्र को यादकर भावुक हुए सनी देओल, भर आईं आंखें, कहा- ‘मेरा दिमाग थोड़ा…’

‘बॉर्डर 2’ इवेंट में सनी देओल, वरुण धवन-अहान शेट्टी पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘घर कब आओगे’ पर जवानों संग झूमे सितारे

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *