राहा की पापा रणबीर के साथ मस्ती, मम्मा आलिया ने शेयर की 2026 की पहली फैमिली फोटो, बेटी को हवा में उछालते दिखे RK


Alia Bhatt- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ALIAABHATT
आलिया भट्ट ने शेयर की 2026 की पहली फैमिली फोटो।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में अपनी बेटी राहा के साथ नए साल के जश्न के लिए वेकेशन पर रवाना हुए थे, जिसकी झलक भी सामने आई थी। इसके बाद से ही फैंस इंतजार में थे कि आखिर अभिनेत्री कब अपने वेकेशन की झलक उनके साथ साझा करेंगी। अब आलिया ने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने 2026 का स्वागत किया और फैंस का भी दिन बना दिया। फोटो में उनके साथ-साथ रणबीर कपूर और राहा भी नजर आ रहे हैं।

राहा की पापा रणबीर के साथ मस्ती

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और बेटी राहा भी नजर आ रही है। फोटो में आलिया के हाथ में एक छड़ी नजर आ रही है, वहीं रणबीर अपनी क्यूट बिटिया को हवा में उछाल रहे हैं। फोटो में तीनों ही व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं और यूजर्स को ये फैमिली फोटो बेहद पसंद आ रही है। फोटो शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में ‘& up you go love.. happy 2026’ लिखते हुए इस साल का स्वागत किया।

फैंस और सेलेब्स का उमड़ा प्यार

आलिया के इस पोस्ट पर उनके फैंस और सेलिब्रिटी दोस्तों ने दिल छू लेने वाली प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “खुशहाल परिवार।” दूसरे ने लिखा, “राहा… ये परिवार सचमुच सबसे प्यारा है!” अब तक इस पोस्ट को 814,000 से अधिक लाइक्स और 2,000 से अधिक कमेंट्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही सामंथा रुथ प्रभु, तृप्ति डिमरी, संदीप रेड्डी वांगा, आकांक्षा रंजन कपूर और ओरी सहित कई हस्तियों ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है।

आलिया और रणबीर की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्दी ही यश राज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ (Alpha) में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं। रणबीर की बात करें तो उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स की लाइन है। रणबीर, नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में प्रभु श्रीराम की भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह ‘एनिमल 2’ में भी नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ेंः टीवी के मशहूर कपल का शादी के 14 साल बाद हुआ तलाक, खुद किया ऐलान, बच्चों को लेकर कही ये बात

‘धुरंधर’ एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने किसके आगे झुकाया सिर? शेयर किया लंबा-चौड़ा पोस्ट, लिखा- ‘आपके सामने नतमस्तक हूं’

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *