IRCTC ने दुबई टूर पैकेज का किया ऐलान, जानें कितना होगा किराया, क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं


IRCTC, IRCTC tour package, IRCTC dubai tour package, dubai, IRCTC dubai tour package price, IRCTC du- India TV Paisa

Photo:FREEPIK दुबई टूर पैकेज के लिए कितना होगा एक यात्री का किराया

भारतीय रेल की सब्सिडरी कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) एक शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लेकर आया है। ये टूर पैकेज खास उन लोगों के लिए है जो दुबई घूमना चाहते हैं। जी हां, IRCTC ने इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर दुबई के लिए एक टूर पैकेज की घोषणा की है। इस टूर पैकेज की खास बात ये है कि अलग-अलग राज्यों के भारतीय नागरिक एक साथ दुबई में रह सकेंगे और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की एकता और सांस्कृतिक विविधता का संदेश देंगे। 

गणतंत्र दिवस के दिन शुरू होगी यात्रा

आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि ये यात्रा इस साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर शुरू होगी। उन्होंने कहा कि कोच्चि, बेंगलुरु, अहमदाबाद, मुंबई, इंदौर, जयपुर, दिल्ली, चंडीगढ़ और लखनऊ समेत देश के अलग-अलग शहरों से पर्यटक इस पैकेज को बुक कर सकेंगे। 

दुबई टूर पैकेज के लिए कितना होगा एक यात्री का किराया

आईआरसीटीसी इन सभी पर्यटकों को दुबई में इकट्ठा कर एक संयुक्त भारतीय ग्रुप के रूप में भ्रमण कराएगा। बयान के अनुसार 4 रात और 5 दिन के इस टूर पैकेज की कीमत 94,730 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है। इसमें हवाई यात्रा, थ्री-स्टार होटल में रहना, वीजा फीस, खाना, एसी डीलक्स बस द्वारा दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, रेगिस्तान सफारी और यात्रा बीमा जैसी सुविधाएं शामिल हैं। 

किन-किन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका

आईआरसीटीसी जयपुर के अपर महाप्रबंधक योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि पर्यटकों को दुबई, पाम जुमेराह, मिरेकल गार्डन, बुर्ज खलीफा का लाइट एंड साउंड शो, गोल्ड सूक और स्पाइस सूक का भ्रमण कराया जाएगा। इसके अलावा, अबू-धाबी शहर टूर के अंतर्गत शेख जायद मस्जिद और मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे। इस पैकेज के लिए 6 जनवरी तक बुकिंग कराई जा सकती है। इच्छुक पर्यटक आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *