Mahakumbh viral girl monalisa फिर छाई महाकुंभ की कंजी आंखों वाली मोनालिसा, नए अवतार में वायरल गर्ल की बदली अदा, रोमांटिक अंदाज देख फिसला लोगों का दिल


Mahakumbh viral girl monalisa - India TV Hindi
Image Source : STILL FROM DIL JANIA
मोनालिसा के नए गाने से लुक।

महाकुंभ मेले से वायरल होकर देशभर में पहचान बनाने वाली मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका नया म्यूजिक वीडियो ‘दिल जानिया’ हाल ही में रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर छा गया है। सोशल मीडिया पर मोनालिसा के इस नए गाने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस न सिर्फ उनके लुक और अभिनय की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उनके साथ नजर आ रहे अभिनेता को भी खूब सराहा जा रहा है। ठीक एक साल पहले चर्चा में आईं मोनालिसा अब काफी बदली-बदली नजर आ रही हैं। उनके लुक के साथ ही रोमांटिक अंदाज को भी लोग पसंद कर रहे हैं।

नए गाने में मोनालिसा का नया अवतार

‘दिल जानिया’ एक खूबसूरत रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें मोनालिसा की मासूमियत और सादगी एक बार फिर दर्शकों को आकर्षित करती है। इस गाने में उनके साथ अभिनेता समर्थ मेहता नजर आ रहे हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है और कई लोग मान रहे हैं कि यह जोड़ी स्क्रीन पर बेहद फ्रेश और नेचुरल लगती है। गाने में प्यार, भावनाएं और रोमांस को बड़े ही सॉफ्ट और दिल छू लेने वाले अंदाज़ में पेश किया गया है। इस गाने को चंडीगढ़ की लोकप्रिय सिंगर लाइसेल राय ने अपनी सुरीली आवाज़ में गाया है, जो गाने की भावनाओं को और गहराई देती है। म्यूजिक टर्बन बीट्स ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल गैमी ने लिखे हैं। गाने का संगीत और लिरिक्स दोनों ही रोमांटिक मूड को बखूबी कैप्चर करते हैं। इसे वीनस म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है और रिलीज के कुछ ही घंटों में इसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=2Pz17MIkxN4

महाकुंभ में बदली मोनालिसा की किस्मत

गाने का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका था, जिसमें मोनालिसा की खूबसूरती, उनके एक्सप्रेशन्स और स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ हुई थी। टीजर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और उसी के चलते पूरे गाने को लेकर एक्साइटमेंट बनी हुई थी। अब जब पूरा वीडियो सामने आ गया है तो फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है और लोग सोशल मीडिया पर इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। मोनालिसा की बात करें तो वह महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली एक साधारण लड़की के रूप में वायरल हुई थीं। उनकी मासूम मुस्कान और सरल व्यक्तित्व ने लोगों का दिल जीत लिया था। उसी वायरल मोमेंट ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी और आज वह एक उभरती हुई अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं। ‘दिल जानिया’ उनकी बढ़ती लोकप्रियता में एक और मजबूत कड़ी जोड़ता नजर आ रहा है।

मोनालिसा का एक्टिंग करियर

मोनालिसा का एक्टिंग करियर अब धीरे-धीरे सही रफ्तार पकड़ रहा है। एक तरफ जहां उनके फिल्मों में काम करने की चर्चाएं हैं, वहीं दूसरी तरफ वह लगातार म्यूजिक वीडियोज़ में नजर आ रही हैं। कुछ समय पहले उनका म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ रिलीज हुआ था, जिसे भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब ‘दिल जानिया’ के जरिए वह एक बार फिर रोमांटिक अंदाज़ में दर्शकों के सामने आई हैं।

गाने से जुड़ी जानकारी

‘दिल जानिया’ में मोनालिसा बोहो लुक में नजर आती है, जो उनकी पर्सनैलिटी को और निखारता है। समर्थ मेहता के साथ उनकी केमिस्ट्री गाने की सबसे बड़ी यूएसपी बनकर उभरती है। अभिनेता की ओर से मिले शानदार सपोर्ट की वजह से दोनों की जोड़ी काफी प्रभावशाली लगती है। वीडियो एल्बम ‘दिल जानिया’ का निर्देशन रिदम सनाध्या ने किया है। रिलीज़ के साथ ही यह गाना तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और फैंस का प्यार साफ तौर पर दिखाता है कि मोनालिसा का स्टारडम लगातार बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें: महाराजा-दृश्यम से भी भयंकर है तगड़ी IMDb रेटिंग वाली फिल्म का सस्पेंस, दिमाग का अंजर-पंजर हिला देगा क्लाइमैक्स

‘दुनिया से लड़ सकता हूं, लेकिन परिवार से कैसे…’, भाई फैजल के इलजाम पर पहली बार बोले आमिर खान

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *