Pakistan: पीएम शहबाज शरीफ के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट, होंगे गिरफ्तार? जानें क्या है मामला


पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO
पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ

पाकिस्तान में ये हो क्या रहा है। अब तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के लिए भी मुसीबत बढ़ गई है क्योंकि पाक के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के खिलाफ उनके ही देश में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक यह वारंट पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार ने जारी किया है। इसमें शहबाज शरीफ पर बलूचिस्तान के वीजा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है और कहा जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर बलूचिस्तान की संप्रभुता को गंभीर और जान बूझकर नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया गया है। बता दें कि पीएम शहबाज शरीफ के खिलाफ इस गिरफ्तारी वारंट की घोषणा मीर यार बलोच ने की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि बलूचिस्तान गणराज्य ने बलूचिस्तान के वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोप में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।




देखें यार बलोच का ट्वीट

मीर यार बलोच ने आगे लिखा, 8 जनवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बलूचिस्तान गणराज्य द्वारा बलूचिस्तान की संप्रभुता के गंभीर और जानबूझकर उल्लंघन के लिए गिरफ्तार किए जा सकते हैं, जिसमें वैध वीजा के बिना अवैध प्रवेश भी शामिल है। बलूचिस्तान गणराज्य के कानूनों और संप्रभु अधिकार के अनुसार, ऐसी गिरफ्तारी बलूचिस्तान के किसी भी हवाई अड्डे पर आगमन के समय या प्रस्थान स्थल पर की जा सकती है।

 

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *