Oscar 2025: ऑस्कर में हो सकती है ‘कांतरा चैप्टर 1’ और ‘तन्वी द ग्रेट’ की एंट्री, लिस्ट में शामिल हुआ नाम


Oscars 2026- India TV Hindi
Image Source : INSTA/@RISHABSHETTYOFFICIAL,ANUPAMPKHER
‘कांतरा चैप्टर 1’ और ‘तन्वी द ग्रेट’

98वें एकेडमी अवॉर्ड्स की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और भारतीय सिनेमा की फिल्मों ने एक बार फिर कमाल कर दिया है, जिससे इस साल ऑस्कर घर लाने की उम्मीद बढ़ गई है। दो भारतीय फिल्में – ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: ए लेजेंड – चैप्टर 1’ और अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ ने ग्लोबल पहचान के लिए एक स्ट्रेटेजिक तरीका अपनाया है और 98वें ऑस्कर की 201 फीचर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। ‘टूरिस्ट फैमिली’, ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘सिस्टर मिडनाइट’ भी इस लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी है। भारत की ऑफिशियल एंट्री नहीं होने के बावजूद, जनरल कैटेगरी से इन दोनों भारतीय फिल्मों ने ऑस्कर्स में जगह बनाई है।

कांतरा चैप्टर 1-तन्वी द ग्रेट का ऑस्कर में हो सकता है धमाका

2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक ‘कांतारा चैप्टर 1’ अब दुनिया भर में इतिहास रचने के लिए तैयार है। कर्नाटक की लोककथाओं से निकली ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो भारत में धूम मचाने के बाद अब ऑस्कर में भी तहलका मचा सकती है। ये वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 850 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन के साथ ये 2025 की दूसरी सबसे बड़ी इंडियन फिल्म रही है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा था कि इसे भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजा जाना चाहिए। वहीं, ‘तन्वी द ग्रेट’ का नाम भी इसमें शामिल है।

होमबाउंड की ऑस्कर में हुई एंट्री

हाल ही में फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ऑस्कर की ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर’ कैटेगरी के लिए भारत की तरफ से ऑफिशियली ‘होमबाउंड’ को भेजा है। अब ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘तन्वी द ग्रेट’ का नाम भी सामने आया है। फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ दिग्गज अभिनेता ने इसे डायरेक्ट भी किया है। मेकर्न ने भी अपने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की है। बता दें कि इस साल दुनिया भर से एकेडमी मेंबर्स के कन्सिडरेशन के लिए कुल 317 फीचर फिल्में फाइनल हुई हैं। इनमें से 201 फिल्में बेस्ट पिक्चर के लिए भी एलिजिबल हैं।

ये भी पढे़ं-

Jana Nayagan क्या हिंदी में भी रिलीज हो रही है?

5 करोड़ की एलिमनी की अफवाहों पर माही विज का रिएक्शन, जय भानुशाली संग तलाक के बाद कही ये बात

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *