गैंगस्टर, जिसके ‘उस्तरा’ ने दाऊद को भी कर रखा था परेशान, O’Romeo में शाहिद कपूर निभा रहे हैं रोल!


shahid kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SHAHIDKAPOOR
‘ओ रोमियो’ में नजर आएंगे शाहिद कपूर।

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म O’Romeo का टीजर हाल ही में जारी हुआ है, जिसने पूरे सोशल मीडिया पर हलचल मचा रहा है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म में शाहिद कपूर एक बार फिर एंग्री यंग मैन के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म के टीजर से ही पता चलता है कि शाहिद इस बार बेहद खूंखार और वायलेंट अवतार में नजर आने वाले हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं शाहिद कपूर स्टारर ‘ओ रोमियो’ सच्ची घटना से प्रेरित है। बताया जा रहा है कि फिल्म हुसैन उस्तरा पर बनी है, लेकिन कम ही लोग इस शख्स के बारे में जानते हैं। तो चलिए आपको हुसैन उस्तरा के बारे में बताते हैं।

कौन था हुसैन उस्तरा?

यूं तो मुंबई में कई गैंगस्टर हुए हैं, लेकिन इनमें से कुछ ने पूरे शहर और कुछ ने तो पूरे देश को हिलाकर रख दिया। हुसैन उस्तरा भी इन्हीं में से एक था, जो दाऊद इब्राहिम से अपनी दुश्मनी के लिए मशहूर था। हुसैन उस्तरा का असली नाम हुसैन शेख था, जिसे एक हिंसक लड़ाई के चलते ‘उस्तरा’ नाम मिला था। इस हिंसक झगड़े में हुसैन उस्तरा ने अपने विरोधी पर हमला किया और उसके शरीर पर साफ, लंबा घाव छोड़ दिया। ये कट देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए थे, क्योंकि ऐसा चीरा कोई डॉक्टर ही लगा सकता है वो भी स्केलपल की मदद से। इस घटना के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले हुसैन ने उस्तरा को अपना हथियार बना लिया था।

क्या है उस्तरा की असली कहानी?

दरअसल, ‘डोंगरी टू दुबई’ के लेखक एस हुसैन जैदी नाम की एक सीरीज चलाते हैं, जिसका नाम है ‘द सोर्स’। इसी सीरीज में उन्होंने ‘उस्तरा’ की कहानी बताई थी। उनके अनुसार, हुसैन उस्तरा ने 16 साल की उम्र में ही अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। वह शुरुआत में एक छोटे से गैंग में शामिल हुआ और फिर धीरे-धीरे गैंगस्टर बन गया। उसने अपने गैंग के साथ दाऊद इब्राहिम के खिलाफ भी जंग छेड़ दी थी। एक समय पर मुंबई के पायधुनी इलाके में हुसैन उस्तरा का ऐसा दबदबा था कि हर कोई उसका नाम सुनकर घबराता था।

विशाल भारद्वाज ने उस्तरा की जिंदगी पर लिखी कहानी

‘ओ रोमियो’ की कहानी की बात की जाए तो फिल्म की कहानी विशाल भारद्वाज ने लिखी है, जिसमें उन्होंने प्यार, दर्द और बदले का इमोशनल टच दिया है। ‘डोंगरी टू दुबई’ के लिए मशहूर लेखक एस हुसैन जैदी सोशल मीडिया पर एक सीरीज लेकर आए थे, जिसके जरिए उन्होंने उस्तरा के बारे में जानकारी दी। बता दें, इससे पहले चर्चा थी कि बड़े पर्दे पर कार्तिक आर्यन हुसैन उस्तरा का किरदार निभाते नजर आएंगे, हालांकि बाद में इस पर कोई अपडेट सामने नहीं आया।

हुसैन उस्तरा का कत्ल

हुसैन उस्तरा ने कई सालों तक अपनी गैंग चलाई। लेकिन, 1998 में उसे दाऊद इब्राहिम के राइट हैंड रहे शकील के लड़कों ने गोलियों से भून दिया। सिंतबर का महीना था, हुसैन अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था। इस दौरान उसके साथ उसका कोई आदमी भी नहीं था। छोटा शकील पहले ही उसके बारे में पता कर चुका था। जैसे ही हुसैन बाहर निकला, घात लगाए बैठे शकील के लड़कों ने उसे गोलियों से भून दिया।

छा गया ओ रोमियो का टीजर

फिल्म ओ रोमियो की बात करें तो विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब जाकर पूरा हुआ है। मेकर्स ने जैसे ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया, देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये छा गया। इस ट्रेलर में शाहिद कपूर बेहद खूंखार लुक में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आएंगे। इन दो कलाकारों के अलावा नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिससे शाहिद के फैंस को भारी उम्मीदें हैं।

ये भी पढ़ेंः इकलौते बेटे की मौत बाद सिंगर ने दिया सुपरहिट गाना, दर्द में घुले बोल-संगीत, 4.49 मिनट का सॉन्ग सुन नहीं थमेंगे आंसू


‘धुरंधर’ की कमाई को पीछे छोड़ आगे निकली प्रभास की ‘द राजासाब’, बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन बनाया रिकॉर्ड

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *