महाराष्ट्र में कौन है जोड़ी नंबर 1? शिंदे-फडणवीस या राज-उद्धव… BMC चुनाव पर गोविंदा का Exclusive Interview


बॉलीवुड अभिनेता और शिंदे शिवसेना के स्टार प्रचारक गोविंदा- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
बॉलीवुड अभिनेता और शिंदे शिवसेना के स्टार प्रचारक गोविंदा

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव प्रचार जोरों पर है। वोटिंग के महज कुछ दिन बाकी हैं। 16 जनवरी को चुनाव नतीजे आएंगे। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने बॉलीवुड के अभिनेता और स्टार प्रचारक गोविंदा को चुनावी प्रचार के मैदान में उतारा है। 

गोविंदा का भव्य रोड शो

गोविंदा ने मुंबई के प्रसिद्ध कमाठीपुरा इलाके में एक भव्य रोडशो निकाला, जिसमें हजारों समर्थक सड़कों पर उतर आए। बॉलीवुड अभिनेता और शिंदे शिवसेना के स्टार प्रचारक गोविंदा से इंडिया टीवी के संवाददाता ने एक्सक्लूसिव बातचीत की है।

बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभानल्लाह… यहां बात बड़े छोटे महायुति ठाकरे ब्रदर्स की नहीं सीधे काम की हो रही है, क्या लगता है मुंबई में काम किसने किया?

जिस वक्त मैं जब सोचता हूं की मुंबई कितनी बदली तो मैं सोचता हूं की पिछले काम (उद्धव ठाकरे बीएमसी शासन) की चर्चा कर मैं समय खराब नहीं कर सकता अब फड़नवीस शिंदे की सरकार आई और विकास का काम आगे बढ़ा हम विकास देख रहे हैं। यही सिलसिला आगे कायम रहे।

आप विदेश में फिल्म शूट करने जाते थे, वहां का विकास चकाचौंध देखते थे, क्या लगता था मुंबई जैसे शहर को जब सोचते हैं?

गोविंदा ने दर्द जताते हुए कहा कि हम विदेश शूट के लिए फिल्मी के लिए जाते थे… नहीं मजबूरी में जाना पड़ता था। हम क्लीन एनवायरनमेंट चाहते थे पर नहीं मिल पाता था। मुंबई को मायानगरी हम कहते पर मुंबई से माया गायब हो गई थी। अब शिंदे और फड़नवीस माया को (विकास को) वापस लेकर आए हैं। मुंबई में विकास उन्होंने शुरू किया, कुछ अच्छा तो हो रहा है। अब मुंबई बदल रही है।

मैं तो रास्ते से जा रहा था भेल पूरी खा रहा था, आपके फिल्म का गाना है। मुंबई बारिश के बाद लोग मीम्स बनाते हैं। मैं तो रास्ते से जा रहा था, गड्डे गिन रहा था, ट्रैफिक जाम में फंस रहा था? क्या ये बदलेगा?

गलत ना मानें, अब सड़क पर एक-आध गड्डा होता है। उसे बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जाता है। आप बात को गलत ना लें पर अब मुंबई बदल गई है। अब विकास हो रहा है। मुंबई की तरफ देखने का अब पूरा नजरिया बदला है, हम विकसित देश है। तरक्की कर रहे हैं।

एकनाथ शिंदे कहते हैं नो रीजन ऑन द स्पॉट डिसीजन ‘मैं झुकेगा नहीं’?

शिंदे साहब क्या बोलते हैं? क्या डायलॉग, क्या स्टाइल मारते हैं? यह आर्ट और कल्चर का विषय है। पर उस से ज्यादा जरूरी है की वह क्या कर रहे हैं, उन्होंने कर दिखाया है। वह कर रहे हैं। वह कर दिखाएंगे

मुंबई मेयर को लेकर विवाद शुरू है। कौन बनेगा मेयर? हिंदू मराठी, बुर्केवाली या हिजाबवाली?

इस पर गोविंदा ने कहा कि वही हो जिसे सहयोग मिले, जो भाषा, जगह देश काल परिस्थिति को समझे। मेयर यहां की भाषा, यहां की संस्कृति को समझे वही बने। मुझे लगता है, मुंबई का ही (भूमिपुत्र मराठी) हो।

ओवैसी कह रहे देश का पीएम एक दिन हिजाबवाली होगी

वह सिर्फ कह रहे है कहने और होने में अंतर है। अभी तो सिर्फ कह रहे हैं, स्टेटमेंट दे रहे हैं। कभी-कभी ऐसे इंटरेस्टिंग स्टेटमेंट माहौल बनाने दे देते हैं ।

मुंबई में महायुति का होगा, क्या ऐसा विश्वास है?

पीएम मोदी और सीएम फडणवीस शिवाजी महाराज की तरह जनता के राजा हैं। बीजेपी ऐसी पार्टी है, जो पीएम हैं, जो सीएम हैं। राज्य की एक कहावत है, जनता राजा (समझदार शासक) वैसे काम कर रहे हैं और महायुति ही सरकार बनेगी और ऐसा ही होगा।

जोड़ी नम्बर 1 कौन है? शिंदे-फडणवीस या राज-उद्धव?

सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, ये लोग देश के असली हीरो हैं। परदे के नहीं हैं। इन सब लोगों का ओहदा बड़ा है। उनका काम बड़ा है। यह कोई फिल्म के किरदार नहीं हैं।

क्या खिलाड़ी नंबर 1, नरेंद्र मोदी हैं?

वह बहुत अच्छा कर रहे हैं। मोदी जी और योगी आदित्यनाथ जी ने वह कर दिखाया है, जिसकी हम कल्पना नहीं कर सकते हैं। देश के मंदिरों की हालत पहले देखो कैसी थी। राम मंदिर बना दिया है। अब मंदिरों में जाते तो अच्छा लगता है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *