Pics: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर दिखा अलौकिक नजारा, तस्वीरें मन मोह लेंगी


  • सोमनाथ के गौरवशाली इतिहास पर ड्रोन शो का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सोमनाथ की पावन धरा से निकला यह प्रकाशपुंज पूरे विश्व को भारत की सांस्कृतिक शक्ति का संदेश दे रहा है।

    Image Source : reporter

    सोमनाथ के गौरवशाली इतिहास पर ड्रोन शो का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सोमनाथ की पावन धरा से निकला यह प्रकाशपुंज पूरे विश्व को भारत की सांस्कृतिक शक्ति का संदेश दे रहा है।

  • सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए शनिवार को प्रसिद्ध शहर पहुंचे और सोमनाथ को

    Image Source : reporter

    सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए शनिवार को प्रसिद्ध शहर पहुंचे और सोमनाथ को “हमारी सभ्यतागत साहस” का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री ने यहां पहुंचने के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सोमनाथ में आकर धन्य महसूस कर रहा हूं, जो हमारी सभ्यतागत साहस का गौरवशाली प्रतीक है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर ओंकार जाप में शामिल हुए।

    Image Source : reporter

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर ओंकार जाप में शामिल हुए।

  • PM मोदी ने इसे देखने के बाद कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के मौके पर सोमनाथ मंदिर परिसर में भव्यता और दिव्यता से भरा ड्रोन शो देखने का सौभाग्य मिला। इस अद्भुत शो में हमारी प्राचीन आस्था के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी का तालमेल हर किसी को मंत्रमुग्ध कर गया।

    Image Source : reporter

    PM मोदी ने इसे देखने के बाद कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के मौके पर सोमनाथ मंदिर परिसर में भव्यता और दिव्यता से भरा ड्रोन शो देखने का सौभाग्य मिला। इस अद्भुत शो में हमारी प्राचीन आस्था के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी का तालमेल हर किसी को मंत्रमुग्ध कर गया।

  • लगभग 3,000 ड्रोन ने अरब सागर के ऊपर आकाश में मंदिर से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं को दर्शाने वाली विभिन्न छवियां बनाईं।

    Image Source : reporter

    लगभग 3,000 ड्रोन ने अरब सागर के ऊपर आकाश में मंदिर से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं को दर्शाने वाली विभिन्न छवियां बनाईं।

  • प्राचीन सोमनाथ मंदिर के निकट शनिवार रात एक विशाल ड्रोन शो का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान शिव, 'शिवलिंग' और सोमनाथ मंदिर की 3डी आकृति जैसी कई विशेष आकृतियां आकाश में रोशनी बिखेरी।

    Image Source : reporter

    प्राचीन सोमनाथ मंदिर के निकट शनिवार रात एक विशाल ड्रोन शो का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान शिव, ‘शिवलिंग’ और सोमनाथ मंदिर की 3डी आकृति जैसी कई विशेष आकृतियां आकाश में रोशनी बिखेरी।

  • ड्रोन शो के दौरान 'शिव तांडव', 'डमरू', 'ओम' और 'त्रिशूल' जैसी आकृतियों के माध्यम से सोमनाथ की सदियों पुरानी यात्रा को दर्शाया गया। शो के दौरान 'अखंड सोमनाथ, अखंड भारत' का संदेश भी प्रदर्शित किया गया।

    Image Source : reporter

    ड्रोन शो के दौरान ‘शिव तांडव’, ‘डमरू’, ‘ओम’ और ‘त्रिशूल’ जैसी आकृतियों के माध्यम से सोमनाथ की सदियों पुरानी यात्रा को दर्शाया गया। शो के दौरान ‘अखंड सोमनाथ, अखंड भारत’ का संदेश भी प्रदर्शित किया गया।

  • पीएम मोदी की यह यात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान हुई है, जब पूरा देश 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के 1000 वर्ष पूरे होने पर एकजुट हुआ है।

    Image Source : reporter

    पीएम मोदी की यह यात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान हुई है, जब पूरा देश 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के 1000 वर्ष पूरे होने पर एकजुट हुआ है।

  • प्रधानमंत्री मोदी शनिवार शाम में गिर सोमनाथ जिले के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के पास स्थित हेलीपैड पर उतरे। सर्किट हाउस की ओर जाते समय उनके काफिले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क के किनारे खड़े थे।

    Image Source : reporter

    प्रधानमंत्री मोदी शनिवार शाम में गिर सोमनाथ जिले के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के पास स्थित हेलीपैड पर उतरे। सर्किट हाउस की ओर जाते समय उनके काफिले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क के किनारे खड़े थे।

  •  महमूद गजनी ने 1026 ईस्वी में सोमनाथ मंदिर पर हमला किया था, जिसके एक हजार वर्ष पूरे होने की पृष्ठभूमि में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बयान के अनुसार सोमनाथ मंदिर नष्ट करने के कई प्रयासों के बावजूद आज आस्था और राष्ट्रीय गौरव के एक शक्तिशाली प्रतीक के रूप में खड़ा है, यह सब मंदिर की प्राचीन महिमा को बहाल करने के सामूहिक संकल्प और प्रयासों के कारण संभव हुआ है।

    Image Source : reporter

    महमूद गजनी ने 1026 ईस्वी में सोमनाथ मंदिर पर हमला किया था, जिसके एक हजार वर्ष पूरे होने की पृष्ठभूमि में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बयान के अनुसार सोमनाथ मंदिर नष्ट करने के कई प्रयासों के बावजूद आज आस्था और राष्ट्रीय गौरव के एक शक्तिशाली प्रतीक के रूप में खड़ा है, यह सब मंदिर की प्राचीन महिमा को बहाल करने के सामूहिक संकल्प और प्रयासों के कारण संभव हुआ है।





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *