राजेश खन्ना को किया था डेट, लेकिन ब्रेकअप के बाद बिजनेसमैन से रचाई शादी, अब अकेले बिता रहीं जिंदगी, पहचाना क्या?


Rajesh Khanna- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ANJUMAHENDROO
राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू

दिग्गज अभिनेत्री, मॉडल और फैशन डिजाइनर अंजू महेंद्रू आज अपना 80वां जन्मदिन मना रही हैं। 11 जनवरी, 1946 को मुंबई में जन्मीं अंजू ने साल 1966 में फिल्म ‘उसकी कहानी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह कई फिल्मों और टेलीविजन शो में नजर आ चुकी है, लेकिन अपने काम से ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहीं। अभिनेत्री अंजू और सुपरस्टार राजेश खन्ना का अफेयर सबसे ज्यादा चर्चित रहा है। वे लगभग 7 साल तक रिलेशन में रहे, लेकिन फिर अलग हो गए थे।

राजेश खन्ना-अंजू महेंद्रू क्यों हुए अलग

राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू की लव स्टोरी 1960 के दशक के आखिर में ‘बंधन’ (1969) के साथ शुरू हुई, जब वे पहली बार ऑन-स्क्रीन साथ में दिखाई दिए थे। जैसे-जैसे राजेश खन्ना का सुपरस्टारडम बढ़ता गया, उनके रिश्तों में दरारें आने लगीं। अंजू, जो कभी ग्रेस और एलिगेंस की मिसाल थीं, उन्होंने खुद को साइडलाइन पाया। उनका करियर सुपरस्टार की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता के आगे फीका पड़ गया। एक्टर के पजेसिवनेस और ट्रेडिशनल विचारों के बारे में अफवाहें उड़ीं, ऐसी खबरें थीं कि उन्हें अंजू के मॉडर्न कपड़े और एक्टिंग पसंद नहीं थे। आखिरकार उनका रिश्ता टूट गया और 1973 में राजेश खन्ना ने 15 साल की नई एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली।

ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल

राजेश खन्ना से अलग होने के बाद अंजू लाइमलाइट से गायब हो गईं और इस झगड़े से उनका करियर भी पटरी से उतर गया। सालों बाद, उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में सोचा और माना कि अपनी नासमझी की वजह से उन्होंने राजेश खन्ना के शादी का प्रपोजल ठुकरा दिया। इस फैसले पर उन्हें बाद में पछतावा हुआ। इसके बाद, वह 1972 से 1979 तक इम्तियाज खान के साथ रहीं। अब वह अकेले जिंदगी बिता रही हैं।

वो बॉलीवुड एक्ट्रेस जो रह चुकीं टीवी स्टार

अंजू महेंद्रू ने फिल्मों के साथ-साथ टीवी के लिए भी काम कर चुकी हैं। वह ‘कहीं तो होगा’, ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ जैसे कई सीरियल्स में यादगार रोल किए। आज भी वह टेलीविजन और वेब सीरीज की दुनिया में एक्टिव हैं।

ये भी पढ़ें-

‘धुरंधर’ की कमाई को पीछे छोड़ आगे निकली प्रभास की ‘द राजासाब’, बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन बनाया रिकॉर्ड

सदाफ शंकर कौन हैं? अफगानिस्तान में जन्मी मॉडल ने शिव भक्ति से बटोरी सुर्खियां, Splitsvilla 16 में आएंगी नजर

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *