कमाने हैं ढेर सारे पैसे, बनना चाहते हैं सक्सेसफुल बिजनेसमैन, तो जरूर पढ़ें रतन टाटा के ये कोट्स


रतन टाटा के कोट्स- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK/RATANTATA/INSTA
रतन टाटा के कोट्स

ज्यादातर लोग इस बात को बखूबी जानते होंगे कि रतन टाटा भारत के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक थे। पद्मविभूषण रतन टाटा के पूरे जीवन से प्रेरणा ली जा सकती है। अगर आप भी सक्सेसफुल बिजनेसमैन बनना चाहते हैं, तो इस बात की पूरी संभावना है कि आप रतन टाटा की लाइफ से काफी ज्यादा इंस्पायर होते होंगे। आप किसी भी फील्ड में जाना चाहते हों, ढेर सारे पैसे कमाना चाहते हों, जॉब करना चाहते हों या फिर बिजनेस, रतन टाटा के कुछ फेमस कोट्स आपकी काफी मदद कर सकते हैं।

पत्थर से महल बनाएं- रतन टाटा कहते थे कि अगर लोग आप पर पत्थर मारते हैं, तो उन पत्थरों का इस्तेमाल अपना महल बनाने के लिए कर लीजिए। आइए इस कोट के मतलब को समझते हैं। जब कोई भी नई शुरुआत करने की कोशिश करता है, बिजनेस की नींव रखता है, पैसे कमाने के लिए मेहनत करता है, सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ने के लिए जूझता है, तब उसका सामना कुछ ऐसे लोगों से जरूर होता है, जो उसे नीचे गिराने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों से बहस करने से अच्छा है कि आप अपनी सफलता से उन्हें मुंह तोड़ जवाब दें।

एक रात में कोई प्रेसिडेंट नहीं बनता- रतन टाटा कहते थे कि कॉलेज की पढ़ाई के बाद 5 आंकड़े वाली सैलरी के बारे में नहीं सोचना चाहिए। एक रात में कोई प्रेसिडेंट नहीं बनता। इसके लिए अथक मेहनत करनी पड़ती है। आइए इस कोट को समझते हैं। बिजनेस खड़ा करना हो या फिर पैसे कमाने हों या फिर किसी भी काम में सफलता हासिल करनी हो, अपनी मेहनत को जारी रखिए, एक न एक दिन आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी।

उतार-चढ़ाव को स्वीकार करें- रतन टाटा कहते थे कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए उतार-चढ़ाव जरूरी है। ईसीजी में एक सीधी रेखा का मतलब है कि हम जीवित नहीं है। रतन टाटा के इस कोट के मुताबिक आपको उतार-चढ़ाव को स्वीकार करने की कोशिश करनी चाहिए। आइए इस कोट के मतलब को समझते हैं। बिजनेस हो या फिर कोई भी काम हो, आपको असफलता का शोक नहीं मनाना चाहिए बल्कि फेलियर से सीख लेकर आगे बढ़ते रहने की कोशिश करनी चाहिए।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *