शिवकार्तिकेयन की ‘पराशक्ति’ का बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन रहा ये हाल, कमा डाले इतने करोड़ रुपये


parasakthi box office collection- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SIVAKARTHIKEYAN
अथर्व मुरली, शिवकार्तिकेयन, रवि मोहन

शिवकार्तिकेयन की नई फिल्म ‘पराशक्ति’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई के साथ शुरुआत की है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन सिनेमाघरों में भारत में लगभग 11.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। ये शुरुआती अनुमान हैं, लेकिन ओपनिंग से पता चलता है कि फिल्म को दर्शकों के बीच अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ‘पराशक्ति’ ने भारत में पहले ही 11 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और यह इस फिल्म के लिए एक अच्छी शुरुआत मानी जा रही है। हालांकि, ‘द राजासाब’ को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है, जिसके चलाते यह देखना दिलचस्प होगा की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कब तक टिकी रहती है।

पराशक्ति की पहले दिन की ऑक्यूपेंसी

‘पराशक्ति’ ने शनिवार को कुल 62.79% तमिल ऑक्यूपेंसी दर्ज की। मॉर्निंग शो 45.71% पर शुरू हुए और यह पहले दिन के लिए एक अच्छी शुरुआत है। जैसे-जैसे दिन बीतता गया, संख्या बढ़ती गई। दोपहर के शो में 62.13% ऑक्यूपेंसी देखी गई। शाम के शो 64.26% तक पहुंचे और रात के शो 79.04% के मजबूत आंकड़े पर पहुंच गए।

सरकार के खिलाफ खड़े हुए दो भाई

1960 के दशक के तमिलनाडु पर सेट पराशक्ति फिल्म चेझाइयन, जिसे चे भी कहते हैं। उनके नाम के एक जवान और शांति पसंद आदमी की कहानी है। वह रेलवे में काम करता है और अपने परिवार का अकेला कमाने वाला है। वह अपने छोटे भाई चिन्ना दुरई, जो एक कॉलेज स्टूडेंट और एक्टिविस्ट है। उसका ख्याल रखता है। उनकी जिंगदी में नया मोड़ तब आता है, जब चिन्ना सिस्टम के जुल्म के खिलाफ लड़ता है। भले ही उसका भाई इसमें उसका साथ न दे। हालांकि, हालात तब बिगड़ जाते हैं जब तिरुनादन नाम का एक क्रूर पुलिस ऑफिसर कहानी में आता है, जो सरकार के लिए काम करता है और विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए पुलिस की बर्बरता का इस्तेमाल करता है।

इन सबके बीच, एक जिंदगी बदलने वाली घटना चे की सोच में एक बड़ा बदलाव लाती है, जिससे वह अपने भाई के विरोध प्रदर्शनों में शामिल हो जाता है। समय के साथ चे की जिंदगी कैसे बदलती है। ये सब इस फिल्म में देखने को मिलने वाला है।

पराशक्ति की धांसू स्टार कास्ट

इस फिल्म का निर्देशन सुधा कोंगारा ने किया है, जो गंभीर और इमोशनल कहानियों को पेश के लिए जानी जाती हैं। इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ रवि मोहन, श्रीलीला, अथर्व और राणा दग्गुबाती भी अहम भूमिकाओं में हैं। पराशक्ति को IMDb पर 6 रेटिंग मिली है।

ये भी पढे़ं-

श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी बनेगी दुल्हन, बर्फीली वादियों में बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज, दिया रोमांटिक सरप्राइज

राजेश खन्ना को किया था डेट, लेकिन ब्रेकअप के बाद बिजनेसमैन से रचाई शादी, अब अकेले बिता रहीं जिंदगी, पहचाना क्या?

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *