करूर भगदड़ मामला: CBI हेडक्वार्टर पहुंचे एक्टर व TVK चीफ विजय, होगी पूछताछ


सीबीआई हेडक्वार्टर पहुंचे टीवीके चीफ विजय। - India TV Hindi
Image Source : PTI
सीबीआई हेडक्वार्टर पहुंचे टीवीके चीफ विजय।

तमिलनाडु के करुर में बीते दिनों हुई भगदड़ मामले में एक्टर व टीवीके चीफ विजय नई दिल्ली स्थित सीबीआई हेडक्वाटर पहुंचे। आज विजय से इस मामले में पूछताछ की जाएगी और विजय के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। इससे पहले तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के कुछ और लीडर्स के भी बयान सीबीआई ने दर्ज किए थे। बता दें कि तमिलनाडु के करूर जिले में एक राजनीतिक रैली के दौरान अचानक भगदड़ मच गई थी। यह घटना 27 सितंबर 2025 को तब हुई, जब अभिनेता विजय की राजनीतिक रैली के दौरान भारी भीड़ उनके काफिले को देखने के लिए उमड़ पड़ी। इस भगदड़ में कम से कम 41 लोगों की मौत हुई, जबकि लगभग 100 लोग घायल हो गए थे। 

बता दें कि करूर में हुई इस दर्दनाक भगदड़ की घटना के बाद इस मामले में एसीआईटी का गठन किया गया था। इसके बाद ये मामला सीबीआई को ट्रांसफर किया गया। ऐसे में सीबीआई इस मामले में आज तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) चीफ विजय से पूछताछ करके बयान दर्ज करेगी, ताकि जल्द से जल्द चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जा सके। वहीं आज सोमवार को टीवीके चीफ विजय वकीलों के साथ सीबीआई हेडक्वाटर में पहुंचे हैं। इस दौरान टीवीके पार्टी के कुछ समर्थक भी सीबीआई हेडक्वाटर के बाहर पहुंचे थे। उनके हाथों में बैनर व पोस्टर भी देखे गए। 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *