तलाक के बाद दोस्त संग नाम जुड़ने पर माही विज ने तोड़ी चुप्पी, जय भानुशाली ने किया सपोर्ट


mahhi vij and jay bhanushali- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI,MAHHIVIJ
माही विज और जय भानुशाली

माही विज हाल ही में अपने सबसे अच्छे दोस्त और CEO नदीम नादज के साथ नाम जुड़ने के बाद फिर से सुर्खियों में आईं। जय भानुशाली से तलाक के बाद एक्ट्रेस का नाम उनके दोस्त के साथ जोड़ा गया और उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया। अब एक्ट्रेस माही विज ने आखिरकार चल रही अफवाहों पर रिएक्ट किया और झूठी बातें फैलाने वालों पर गुस्सा निकाला। इसके पहले जय भानुशाली ने भी अपनी एक्स वाइफ को सपोर्ट करते हुए अंकिता लोखंडे का एक नोट दोबारा पोस्ट किया था।

माही विज ने नदीम नादज संग नाम जोड़ने पर चुप्पी तोड़ी

अपने सोशल मीडिया हैंडल पर माही विज ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने उन लोगों पर निशाना साधा, जिन्होंने उनका नाम नदीम नादज के साथ जोड़ा था। एक्ट्रेस ने वीडियो की शुरुआत में बताया कि कई लोगों ने उन्हें इस मामले पर बात न करने की सलाह दी थी, लेकिन उन्हें बोलना जरूरी लगा। माही ने कहा, ‘जो लोग हमारे बारे में जानते हैं, उन्हें ये सब मजाक लग रहा है। सिर्फ इसलिए कि हमने बिना कोई विवाद के तलाक ले लिया है, लेकिन आप लोगों को अच्छा नहीं लग रहा। आपको गंदगी चाहिए।’

माही विज और नदीम नादज की खास बॉन्ड

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘नदीम मेरा सबसे अच्छा दोस्त है और हमेशा मेरा सबसे अच्छा दोस्त ही रहेगा। आपने ‘अब्बा’ शब्द को गंदा कर दिया है। आप पर शर्म आती है… मेरे और नदीम के बारे में ऐसी घटिया बातें लिखने के लिए आप लोगों पर शर्म आती है। यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, इतने सारे लोग हैं जो उसका सम्मान करते हैं। आप इतने लेवल तक गंदगी में जा सकते हैं।’ उन्होंने सवाल किया कि क्या लोग अपने सबसे अच्छे दोस्तों को कभी आई लव यू नहीं कहते हैं।

mahhi vij and jay bhanushali

Image Source : INSTAGRAM/@MAHHIVIJ,IJAYBHANUSHALI

जय भानुशाली ने माही विज को किया सपोर्ट

जय भानुशाली ने माही विज को किया सपोर्ट

इससे पहले माही विज के पूर्व पति जय भानुशाली ने भी अंकिता लोखंडे द्वारा लिखी गई एक पोस्ट को दोबारा शेयर करके उनके खिलाफ चल रही ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया था। एक्टर जय भानुशाली ने लिखा, ‘धन्यवाद अंकिता और मैं आपकी कही हर बात से सहमत हूं।’

ये भी पढे़ं-

जिस किरदार ने दिलाई पहचान, वही बना मुसीबत, फिल्में मिलना हो गया था मुश्किल, वजह जान लगेगा झटका

नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन ने परिवार संग उठाया कव्वाली नाइट का लुत्फ, सागर भाटिया के सुरों पर झूमीं कृति





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed