ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज क्रिकेटर ने किया संन्यास का ऐलान, टी20 वर्ल्ड कप से पहले लिया बड़ा फैसला


Alyssa Healy- India TV Hindi
Image Source : PTI
एलिसा हीली

Alyssa Healy Retirement: ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। इस साल वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा और उस अहम टूर्नामेंट से पहले हीली ने संन्यास लेकर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट और फैंस को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने कहा है कि मार्च 2026 के बाद वह संन्यास ले लेंगी। 35 वर्षीय खिलाड़ी भारत के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलेंगी।

भारत के खिलाफ आखिरी सीरीज खेलेंगी एलिसा हीली

35 साल की विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 12 जनवरी को विलो टॉक पॉडकास्ट पर इस खबर की जानकारी दी। हीली ने अपने बयान में कहा कि भारत के खिलाफ आने वाली सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए मेरी आखिरी सीरीज होगी। मुझे अभी भी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने का जुनून है, लेकिन मैंने कहीं न कहीं अपने अंदर वह कॉम्पिटिटिव भावना खो दी है जिसने मुझे शुरुआत से क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित रखा था। इसलिए मुझे लगता है कि यह अब रिटायर होने का सही समय है।

2023 में एलिसा हीली को नियुक्त किया गया था कप्तान

हीली को साल 2023 में मेग लैनिंग की जगह फुल टाइम कप्तान बनाया गया था। वह इंडिया सीरीज के T20I मैचों में नहीं खेलेंगी, जिससे की ऑस्ट्रेलिया साल के आखिर में होने वाले T20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर सके। वह वनडे सीरीज के मैच खेलेंगी और फिर 6-9 मार्च को पर्थ में होने वाले डे-नाइट मैच खेलकर अपने करियर का अंत करेंगी। यह उनके करियर का 11वां टेस्ट मैच होगा। आगामी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम नए कप्तान के कप्तानी में खेलती हुई नजर आएगी।

साल 2010 में एलिसा हीली ने किया था डेब्यू

हीली ने फरवरी 2010 में 19 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया। उन्होंने 123 वनडे में 3563 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं 162 T20I में उन्होंने 25.45 की औसत से 3054 रन बनाए, जिसमें उनका करियर का बेस्ट स्कोर नाबाद 148 रन है। यह फुल मेंबर टीमों में किसी भी खिलाड़ी का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी सबसे ज्यादा T20I मैच खेलने वाली वुमेंस खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 में महिला T20 वर्ल्ड कप और 2013 और 2022 में ODI वर्ल्ड कप जीता। हीली 2018 और 2019 में ICC की T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी रही थीं।

यह भी पढ़ें

जीत दर्ज करते ही RCB ने लगाई लंबी छलांग, सीधे टॉप पर पहुंची; जानें Points Table में दूसरी टीमों का हाल

सचिन तेंदुलकर के ये 2 बड़े रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे विराट कोहली, करीब पहुंचना भी होगा मुश्किल

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *