कातिल ‘मांझे’ ने ली दो की जान, 70 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे गिरे पिता-बेटी की मौत, मंजर देख कांप गई लोगों की रूह


surat manjha death- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
मांझा हटाने की कोशिश में फ्लाईओवर से नीचे गिरा परिवार।

सूरत में आज मकर संक्रांति के त्यौहार के दिन एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 70 फिट ऊंचे फ्लाईओवर से गुजर रहा परिवार अचानक कातिल मांझे की चपेट में आ गया। इससे मोटर साइकिल का संतुलन बिगड़ गया और परिवार फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा। हादसे में 7 साल की बेटी और 35 साल के पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां चमत्कारिक रूप से बच गई। 

मांझा हटाने की कोशिश में बिगड़ा संतुलन बिगड़ा

सूरत को वेड रोड और अड़ाजन को जोड़ने वाला चंद्रशेखर आजाद फ्लाई ओवर ब्रिज (जिलानी ब्रिज से प्रख्यात) पर एक ऐसा हादसा हुआ कि रूह कांप जाए। आज मकर संक्रांति की छुट्टी के दिन रेहान अपनी पत्नी और बेटी को लेकर घूमने निकला था। फूल स्पीड में चंद्रशेखर आजाद ब्रिज से गुजर रहा था, तभी अचानक पतंग का मांझा उसके शरीर पर आ जाता है। एक हाथ से मांझा हटाने की कोशिश में गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाता है और जोर से गाड़ी ब्रिज की दीवार से टकराती है। इस दौरान मोटर साइकिल के पीछे बैठी पत्नी और बेटी के साथ रेहान नीचे गिरते हैं।

पत्नी रेहाना ओर बेटी अलीशा के साथ वह 70 फिट नीचे गिरते हैं। इस दौरान रेहान और उनकी बेटी अलीशा की मौके पर ही मौत हो जाती है, जबकि रेहाना बच जाती है।

कैसे बची मां रेहाना की जान?

कहते है न कि मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है। इस हादसे में रेहाना बच गई, यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। जब रेहाना ब्रिज से गिरी तो वह नीचे खड़े ऑटो रिक्शा पर जा गिर गई जिसके कारण उसे गंभीर चोट आई है।

ऑटो ड्राईवर इकबाल पटेल ने बताया, मैं चाय पीने आया था। चाय पीकर मैंने ऑटो स्टार्ट किया तो अचानक ऊपर से कुछ गिरा। पहले तो में इतना घबरा गया कि मुझे कुछ समझने में नहीं आ रहा था। जब मैंने बाहर आकर देखा तो मेरी ऑटो पर एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी थी। एक पुरुष महानगरपालिका के गड्ढे में गिरा था और एक लड़की भी वहां पड़ी थी। दोनों के शरीर से खून बह रहा था। महिला इतनी जोर से गिरी के मेरे हाथ में भी चोट लगी और मेरा ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया।

ज्वेलरी बनाने का काम करता था रेहान

वहीं, रेहान के छोटे भाई फरहान शेख ने बताया, मेरा भाई अपने परिवार के साथ घूमने निकला था। जब वह चंद्रशेखर आजाद फ्लाई ओवर ब्रिज से गुजर रहे थे तब अचानक पतंग का मांझा आ गया। रेहान मांझे को एक हाथ से हटाने गया तो गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया। गाड़ी जोर से ब्रिज की दीवार से टकराई और तीनों ब्रिज से नीचे गिर गए। भाई और भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई। भाभी अभी जैनब हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती है, उन्हें पैर में फैक्चर हुआ है। रेहान ज्वेलरी बनाने का काम करता था।

(रिपोर्ट- शैलेष चांपानेरिया)

यह भी पढ़ें-

चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन-हाथ कटे, चलती बाइक में गले में आकर फंसा, सड़क पर बहने लगी खून की धार

त्योहार की खुशियां मातम में बदली, कहीं घर का चिराग बुझा तो कई अस्पताल पहुंचे, कातिल बना चाइनीज मांझा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed