Taskaree: हॉवर्ड से पढ़ा है इमरान हाशमी की सीरीज का ये शैडो विलेन, एक्टिंग ऐसी कि पूरी तस्करी टीम का घूमा दिमाग


Anurag Sinha And Emraan Hashmi- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@ANURAGSINHA_INSTA
अनुराग सिन्हा और इमरान हाशमी

इमरान हाशमी स्टारर सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर वेब’ बीते रोज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गया है। डायरेक्टर नीरज पांडे इस सीरीज में तस्करी की दुनिया की सैर करा रहे हैं और कैसे हर दिन करोड़ों-अरबों रुपयों का काला खेल मुंबई एयरपोर्ट पर चल रहा है इसकी भी झलकियां दिखाते हैं। सीरीज में इमरान हाशमी लीड रोल में हैं लेकिन उनके सामने विलेन के तौर पर खड़े हैं असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ कस्टम प्रशांत किशोर। इस किरदार को निभाया है अनुराग सिन्हा और अपनी दमदार एक्टिंग से पूरी तस्करी टीम का दिमाग घुमा दिया है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि पर्दे का ये विलेन असल जिंदगी में काफी पढ़ा लिखा है और हॉर्वड यूनिवर्सिटि से भी शिक्षा हासिल कर चुका है। आइये जानते हैं ‘तस्करी: द स्मगलर वेब’ के शैडो विलेन की असली कहानी।

कौन हैं सीरीज का शैडो विलेन?

तस्करी सीरीज में इमरान हाशमी ने एक कस्टम ऑफिसर की भूमिका निभाई है जो बेहद ईमानदार है, कम से कम नौकरी में रहते हुए तो है ही। लेकिन जैसे कि ईमानदारी का इनाम मिलता है इमरान हाशमी अपने पद से सस्पेंड हो जाते हैं और बाहरी दुनिया में कालाबाजारों के पैसे से अपनी जेब गर्म करते हैं। तभी एंट्री होती है प्रकाश कुमार यानी अनुराग सिन्हा की।  अनुराग सिन्हा यंग असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ कस्टम मुंबई एयरपोर्ट पर हो रही सोने की तस्करी और नशीले पदार्थों समेत तमाम कस्टम की चीजों को पकड़ने का जिम्मा उठाते हैं। एक टीम बनती है और इमरान हाशमी का सस्पेंशन रिवोक यानी वापस हो जाता है। साथ ही 2 और होनहार साथी भी इस टीम को ज्वाइन करते हैं और बड़ी तस्करी की खेप की तलाश होने लगती है। कहानी आगे बढ़ती है और अचानक हीरो अपना मुखौटा निकालता है और विलेन बन जाता है। हालांकि ये मेन विलेन नहीं हैं और असली विलेन को शरद केलकर ने निभाया है। लेकिन उसका एक बड़ा हथियार अनुराग सिन्हा होते हैं जिनका आखिरी एपिसोड में भांडाफोड़ जाता है। 

कौन हैं अनुराग सिन्हा?

अनुराग फिल्मी दुनिया के एक धाकड़ एक्टर हैं और अपने किरदारों से लोगों को कई बार चौंका चुके हैं। अनुराग ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2008 में आई फिल्म ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ से की थी और इसमें उन्होंने महमूद अलबाक का किरदार निभाया था इसके बाद ‘पहला सितारा’ नाम की फिल्म में काम किया। साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ में भी एक अहम किरदार निभाया। इसके बाद टीवी सीरीज बंदी युद्ध के में भी लंबे समय तक काम किया। बीते 2002 में रिलीज हुई सीरीज ‘शेडो असेसिन्स’ में भी दमदार एक्टिंग से खूब तारीफें बटोरीं। इसके बाद अब नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ में भी दमदार किरदार निभाया है और  तारीफें बटोर रहे हैं। 

हॉवर्ड से की है पढ़ाई?

आईएमडीबी के बॉयो की मानें तो अनुराग ने हॉवर्ड यूनिवर्सिटी से ‘एक्सरसाइजिंग लीडरशिप’ का कोर्स किया है। इसके अलावा पुणे के फिल्म इंस्टीट्यूट से भी मास्टर्स का डिप्लोमा किया है। इसके अलावा दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से कैमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही सिंधिया स्कूल ग्लावियर से अपनी स्कूलिंग की पढ़ाई की है। अनुराग ने अब तक कई फिल्म फेस्टिवल्स में अपनी दमदार एक्टिंग की चमक बिखेरी है और अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। अब इन दिनों तस्करी सीरीज में इमरान हाशमी की नाक में दम करते दिख रहे हैं। अब देखना होगा कि अनुराग अब किस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हैं। 

ये भी पढ़ें- ‘पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं…’, अक्षय कुमार से छोटी बच्ची ने की गुजारिश, एक्टर ने तुरंत उठाया ऐसा कदम, बढ़-चढ़कर होने लगी तारीफ

लाश की अदला-बदली में होगा बड़ा पचड़ा, पलक नहीं झपकने देगी 9.6 IMDb रेटिंग वाली डार्क कॉमेडी, जानें कहां देखें ये फिल्म

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *