
महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव को 2029 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है।
Maharashtra Municipal Corporation Election Results Live: आज महाराष्ट्र महानगर पालिका की महापरीक्षा के नतीजे का दिन है। आज सुबह 10 बजे महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में वोटों की गिनती होगी। मुंबई में BMC के वोटों की गिनती के लिए 23 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं और हर सेंटर में एक बार में 2 वार्ड के वोटों की गिनती होगी। इस तरह एक बार में 46 वार्ड के वोट गिने जाएंगे, और इसके बाद अगले 46 वार्ड के वोट गिने जाएंगे। महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव को 2029 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है।
आइए, जानते हैं महाराष्ट्र के इस सियासी महासंग्राम के नतीजों से जुड़े हर बड़े अपडेट के बारे में:
