
भारत को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का तोहफा मिल गया है।
मालदा: देश को अपनी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिल गई है। पश्चिम बंगाल के मालदा में PM मोदी ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी तक चलेगी। रेलवे बोर्ड के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में आरएसी कोई प्रावधान नहीं है। पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेन के पहली स्लीपर ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी-कोलकाता मार्ग पर हरी झंडी दिखाई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 1 जनवरी, 2026 को हावड़ा और गुवाहाटी के बीच एसी 1, एसी 2 और एसी 3 तीनों कैटेगरी के लिए संभावित किरायों का ऐलान किया था।
