संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ हो गई पोस्टपोन? आलिया-रणबीर और विक्की की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट


love and war- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ALIAABHATT
लव एंड वॉर पर आया नया अपडेट

संजय लीला भंसाली हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म निर्माताओं में से हैं। उनकी फिल्में इतनी भव्य और शानदार होती हैं कि हर किसी की नजर उनकी आने वाली फिल्मों पर टिकी होती हैं। उनकी फिल्में लार्जर देन लाइफ होती हैं, यही वजह है कि उनकी फिल्मों का हर किसी को इंतजार होता है। इन दिनों संजय लीला भंसाली ‘लव एंड वॉर’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी स्टारकास्ट। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे स्टार लीड रोल में नजर आने वाले हैं, ऐसे में दर्शकों में इस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्सुकता है। इस बीच फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

कब रिलीज होगी ‘लव एंड वॉर’?

पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चा है कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज पोस्टपोन हो चुकी है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसकाकर अगले साल कर दी गई है। जिसकी सबसे बड़ी वजह रणबीर कपूर की एक अन्य अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को माना जा रहा है। क्योंकि, रामायण दिवाली 2026 में रिलीज होगी, ऐसे में मेकर्स अभिनेता की दोनों फिल्मों की रिलीज के बीच कुछ अंतर चाहते हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि अब ये फिल्म अगले साल यानी 2027 में सिनेमाघरों में उतरेगी।

टल गई है फिल्म की रिलीज डेट?

पिंकविला की रिपोर्ट् के अनुसार, फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा अभी भी बाकी है। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव का फैसला लिया है। अब तक की प्लानिंग के अनुसार, फिल्म की शूटिंग जून में पूरी हो जानी थी, जिसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू होता। फिल्म में हवाई एक्शन सीक्वेंस भी हैं, जिसमें भारी मात्रा में वीएफएक्स इस्तेमाल होंगे और ऐसे सीन को तैयार करने में समय लगता है। संजय लीला भंसाली की फिल्मों की भव्यता और प्रतिष्ठा को देखते हुए टीम पोस्ट-प्रोडक्शन के काम में जल्दबाजी नहीं करना चाहते, जिसके चलते फिल्म के 2026 में रिलीज होने की संभावना लगभग खत्म हो जाती है।

भव्य स्तर पर बन रही है फिल्म

सूत्र ने बताया कि फिल्म बेहद भव्य स्तर पर बनाई जा रही है। इसका एक गाना 20 जनवरी को गोरेगांव फिल्म सिटी में शूट होगा, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल साथ नजर आएंगे। इस गाने की कोरियोग्राफी गणेश आचार्य कर रहे हैं। बता दें, संजय लीला भंसाली की ये अपकमिंग फिल्म एक वॉर पीरियड में चल रही लव ट्रायएंगल है, जिसमें पहली बार रणबीर, आलिया और विक्की कौशल की तिकड़ी साथ नजर आएगी। अब तक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन सूत्र का कहना है कि फिल्म गणतंत्र दिवस 2027 या फिर वेलेंटाइन डे 2027 के आसपास रिलीज हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः ‘कम्युनल’ विवाद के बीच एआर रहमान का सहारा बनीं बेटियां, पिता के अपमान से दुखा दिल, बोलीं- ‘असहमत हों, मगर…’

Border 2 advance booking: ‘बॉर्डर 2’ तोड़ेगी बड़े रिकॉर्ड, अक्षय की ‘केसरी चैप्टर 2’ का किला धव्स्त, रिलीज से 4 दिन पहले ही कर ली है इतनी कमाई

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *