
DGP रामचन्द्र राव पर सरकार ने लिया एक्शन।
कर्नाटक राज्य से सोमवार को एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें कथित तौर पर कर्नाटक के डीजीपी (नागरिक अधिकार प्रवर्तन) के रामचंद्र राव महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद इस पर विवाद शुरू हो गया। डीजीपी रामचंद्र राव ने वीडियो को मनगढ़ंत और झूठा बता दिया। हालांकि, अब कर्नाटक सरकार ने इस मामले में सख्त एक्शन लिया है। अश्लील वीडियो केस में कर्नाटक सरकार ने DGP DCRE रामचन्द्र राव को सस्पेंड कर दिया है।
सीएम सिद्धारमैया ने दिया था बयान
बता दें कि डीजीपी के कथित अश्लील वीडियो से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर अधिकारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम सिद्धारमैया ने कहा- “हम इसकी जांच कराएंगे। मुझे इसकी जानकारी सुबह मिली। हम उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करेंगे। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, चाहे पुलिस अधिकारी कितना भी वरिष्ठ क्यों न हो।”
