
ओएलईडी स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च
10,000 रुपये से दो तगड़े QLED Smart TV भारत में लॉन्च हो गए हैं। ये दोनों स्मार्ट टीवी लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आते हैं और Jio TeleOS पर काम करते हैं। इन स्मार्ट टीवी की खास बात ये है कि इनमें आपको 400 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स, 300 से ज्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। SPPL के ये दोनों स्मार्ट टीवी Thomson और Blaupunkt ब्रांड के तहत भारत में लॉन्च किए गए हैं।
मिलेंगे ये कमाल के फीचर्स
Thomson और Blaupunkt के ये QLED Smart TV भारत में 32 इंच की स्क्रीन के साथ पेश किए गए हैं। इन दोनों टीवी में बेजललेस डिजाइन दिया गया है। ये स्मार्ट टीवी HD Ready QLED डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिसमें 350 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें बेहतक व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए शॉर्प विजुअल्स, वाइब्रेंट कलर्स और बेहतर कॉन्ट्रास्ट देखने को मिलेगा।
इन दोनों ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी को सुपर प्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (SPPL) ने बनाया है। इनमें Amlogic प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 1GB रैम और 8GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है। कंपनी ने अपने इन दोनों स्मार्ट टीवी में 36W का स्टीरियो बॉक्स स्पीकर दिया है, जो सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। इसके अलावा स्मार्ट टीवी में कई साउंड मोड्स मिलते हैं, जिन्हें यूजर्स अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं।
Jio Tele OS
इन दोनों स्मार्ट टीवी को खास तौर पर भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। ये JioTele OS पर काम करते हैं। इसमें यूजर्स JioStore के जरिए 400 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और OTT ऐप्स को एक्सेस कर सकते हैं। यही नहीं, इस टीवी में 300 से ज्यादा Jio Games भी दिए गए हैं। इन दोनों बजट स्मार्ट टीवी में एआई रेकोमेंडेशन इंजन मिलता है, जो यूजर्स के प्रिफरेंस के आधार पर मूवीज और शोज सजेस्ट करता है। इसके अलावा इन दोनों टीवी में मल्टीलिंगुअल वॉइस सर्च फीचर भी मिलेगा, जो 10 भाषाओं को सपोर्ट करता है।
कितनी है कीमत?
Blupunkt का यह 32 इंच वाला स्मार्ट टीवी 9,699 रुपये में आता है। वहीं, Thomosn ने इस 32 इंच के QLED टीवी की कीमत 9,499 रुपये रखी है। इन स्मार्ट टीवी को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन से खरीद सकते हैं। साथ ही, यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें – AI को लेकर माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्य नडेला की नई राय, एलन मस्क ने बताया ‘सुपरसोनिक सुनामी’
