Border 2 Movie Release Live Updates: सनी देओल की वापसी, जंग का मैदान फिर तैयार, एडवांस बुकिंग में हुई बंपर कमाई


Sunny Deol Mona Singh- India TV Hindi
Image Source : T SERIES/INSTAGRAM
सनी दोओल और मोना सिंह।

Border 2 Movie Release Live: 1997 की क्लासिक ‘बॉर्डर’ का सीक्वल रिलीज के लिए तैयार है। दमदार एक्टिंग और रोमांचक कहानी के साथ सनी देओल पर्दे पर लौट रहे हैं। सनी देओल इस बार मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी के किरदार में हैं, जबकि नई कास्ट में वरुण धवन (कर्नल होशियार सिंह दहिया), दिलजीत दोसांझ (निर्मल जीत सिंह सेखों), अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मोना सिंह और मेधा राणा शामिल हैं। बॉर्डर 2 भारत-पाकिस्तान संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित है और फ्रंटलाइन की बहादुरी, बलिदान और गहरी दोस्ती की नई कहानियां लेकर आई है। फिल्म का एंटरटेनमेंट और इमोशन दोनों ही लेवल पर भरपूर है और यह पुराने और नए दर्शकों के लिए समान रूप से आकर्षण का केंद्र बन चुकी है।

एडवांस बुकिंग ने पहले ही सभी उम्मीदों को पार कर लिया है। फिल्म एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘बॉर्डर 2’ का पहला दिन का कलेक्शन ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘धुरंधर’ और ‘छावा’ के शुरुआती रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकता है। हालिया आंकड़े सीधे तौर पर फिल्म की बंपर कमाई की ओर इशारा कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी LIVE अपडेट्स और बॉक्स ऑफिस की जानकारी के लिए इस पेज पर लगातार नजर बनाए रखें।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *